फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India Ravinder wins silver medal in the Mens Freestyle 61 Kg at the Junior World Wrestling Championships 2021 in Ufa

विश्व जूनियर चैंपियनशिप: रूस में दिखा पुरुष पहलवानों का जलवा, भारत ने एक सिल्वर सहित जीते छह पदक

Wed, 18 Aug 2021 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Aug 2021 10:14 PM IST
सार

भारत ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में एक सिल्वर सहित छह पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

विज्ञापन
India Ravinder wins silver medal in the Mens Freestyle 61 Kg at the Junior World Wrestling Championships 2021 in Ufa
रविंदर की हुई 'चांदी' - फोटो : social media

विस्तार

रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय युवा पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में एक सिल्वर सहित छह पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। रविंदर 61 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल से चूक गए। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रविंदर को फाइनल में ईरान के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा। उधर, रेपेशाज का पूरा फायदा उठाते हुए यश (74 किग्रा), पृथ्वी पाटिल (92 किग्रा) और अनिरूद्ध (125 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को गौरव बालियान (79 किग्रा) और दीपक (97 किग्रा) ने मंगलवार को कांस्य पदक जीते थे। यश ने किर्गिस्तान के स्टाम्बुल जानयबेक उलु को 12-6 से हराया। वहीं, पाटिल (92 किलो) ने प्लेऑफ में रूस के इवान किरिलोव को 2-1 से शिकस्त दी। उधर, पृथ्वीराज पाटिल (92 किग्रा) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पाटिल ने रूस के पहलवान इवान किरिललोव को चारों खाने चित कर दिया और 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं, अनिरूद्ध (125 किग्रा) ने अजरबेजान के अयदिन अहमदोव पर 7-2 की शानदार जीत से कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

 

बिपाशा से गोल्ड की उम्मीद

वहीं, बिपाशा महिलाओं की 76 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं, जिससे भारत की जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की उम्मीद बनी हुई है। उधर, युवा पहलवान सिमरन को अमेरिका की एमिली किंग शिल्सन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। शिल्सन ने 50 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में सिमरन को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। वह कांस्य पदक के लिए नहीं लड़ेंगी। सिमरन ने रोमानिया की जॉर्जियाना लाविनिया एंटुका को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था। इसके बाद अजरबैजान की गुलताकिन शिरिनोवा को क्वार्टरफाइनल में चित कर दिया था। सीतो (55 किग्रा), कुसुम (59 किग्रा) और आरजू (68 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed