{"_id":"5d12339c8ebc3e3c81678771","slug":"india-offers-to-host-2023-ioc-session-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने 2023 आईओसी सत्र की मुंबई में मेजबानी की पेशकश की","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत ने 2023 आईओसी सत्र की मुंबई में मेजबानी की पेशकश की
Tue, 25 Jun 2019 08:15 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा और आईओसी सदस्य नीता अंबानी और प्रमुख थामस बाक
- फोटो : pti
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने आईओसी की संचालन संस्था के 134वें सत्र से इतर आईओसी प्रमुख थामस बाक को औपचारिक बोली पत्र सौंपा।
विज्ञापन
बत्रा ने कहा, 'भारत 2022-23 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा और भारतीय खेलों के लिये इससे बेहतर क्या हो सकता है कि इस अवसर पर संपूर्ण ओलंपिक समुदाय-परिवार भारत में उपस्थित रहे।'
विज्ञापन
बत्रा का बुधवार को सत्र के दौरान नया आईओसी सदस्य चुना जाना भी तय है। भारत पहले वर्तमान सत्र की मेजबानी चाहता था लेकिन वह इटली के शहर मिलान से पिछड़ गया था। बाद में इटली ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश करने का फैसला किया जिससे मिलान में यह सत्र आयोजित नहीं हो पाया।
विज्ञापन
मिलान को सोमवार को 2026 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी सौंपी गई।