फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india lost both matches on the second day of the online chess nations cup

नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंटः भारत ने दूसरे दिन गंवाए दोनों मैच 

Wed, 06 May 2020 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
india lost both matches on the second day of the online chess nations cup
शतरंज - फोटो : demopic

भारत को फिडे-चेस.काम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे और चौथे दौर के मुकाबलों में बुधवार को यूरोप और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन से 1.5-2.5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के दूसरे दिन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का सामना चीन के डिंग लीरेन से था और इन दोनों ने 54 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जताई। 

विज्ञापन


पी हरिकृष्णा ने अपने से अधिक रेटिंग के यु यांग्यी को ड्रॉ पर रोका जबकि लंबे समय से एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रही कोनेरू हंपी और हाउ यिफान की बाजी भी बराबर रही। लेकिन भारत के नंबर दो खिलाड़ी विदित गुजराती ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी बाजी गंवायी। वह वांग हाओ से हार गए जिससे चीन चौथे दौर में जीत दर्ज करने में सफल रहा। 
विज्ञापन


इससे पहले भारत को गुजराती की लेवोन आरोनियन के हाथों हार के कारण यूरोप से 1.5-2.5 के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। आनंद और मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने शीर्ष बोर्ड पर बाजी ड्रॉ खेली। इसके बाद हरिकृष्णा ने यान क्रिस्टोफ ड्रॉ को बराबरी पर रोका जबकि विश्व रैपिड चैंपियन हंपी और अन्ना मुजीचुक ने भी अंक बांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने तीसरे दौर में रूस से 2-2 से ड्रा खेला था जबकि यूरोप ने अमेरिका को 3-1 से हराया था। चीन अभी सात मैच अंक और 10.5 बोर्ड अंक लेकर शीर्ष पर है। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत एक मैच अंक और 6.5 बोर्ड अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर है। भारत ने मंगलवर को अमेरिका को 2-2 से ड्रॉ पर रोका था लेकिन वह शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed