{"_id":"57ac7e744f1c1bce75ee489c","slug":"india-boxers-survive-disqualification-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारतीय मुक्केबाजों के रियो से बाहर होने का खतरा टला ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय मुक्केबाजों के रियो से बाहर होने का खतरा टला
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो में भाग ले रहे भारतीय मुक्केबाजों के अयोग्य ठहराकर बाहर किए जाने का खतरा टल गया है। भारतीय मुक्केबाजों मनोज कुमार और विकास कृष्णन ने भारत के नाम की जर्सी पहने बगैर पहले दौर के मुकाबलों में भाग लिया था। नियमानुसार खिलाड़ी की किट के पीछे देश का नाम लिखा होना जरूरी होता है। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए पहले दौर की बाउट में भाग लिया।
बुधवार को जीत दर्ज करने के बाद मनोज कुमार को आईबा की ओर से चेतावनी दी गई थी कि यदि वह अगले मुकाबले में भारत का नाम लिखी जर्सी पहने बगैर उतरते हैं तो उन्हें अयोग्य करार दे दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने बॉक्सरों के लिए नई किट की व्यवस्था की है। नई किट के साथ शिव थापा आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
इस पर टीम के कोच गुरुबक्स सिंह का कहना है कि ऐसा बहुते से देशों के साथ होता है, लेकिन इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया है और खिलाड़ियों को नई किट उपलब्ध करा दी गई है।