{"_id":"5d1643a88ebc3e3c734becb3","slug":"india-beats-pakistan-secures-medal-in-asian-team-snooker","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्नूकर टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्का किया पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय स्नूकर टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्का किया पदक
Sat, 29 Jun 2019 06:21 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
पंकज आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
एशियाई चैंपियनशिप का एकल खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी की अगुआई में भारतीय टीम ने एशियन टीम स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन
आडवाणी, लक्ष्मण रावत और आदित्य मेहता की तिकड़ी ने पाकिस्तान को 3-0 से पराजित किया। अब भारत का सामना म्यांमार से होगा। शीर्ष दो खिलाड़ियों पंकज और लक्ष्मण की फॉर्म को देखते हुए टूर्नामेंट में अभी तक सभी मैच खेलने के लिए चुना गया।
विज्ञापन
21 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने मोहम्मद बिलाल को एक भी अंक हासिल नहीं करने दिया और बेस्ट ऑफ फाइव मैचों के मुकाबले में भारत 1-0 से आगे हो गया। दूसरा मैच भी एकल था जिसमें लक्ष्मण ने संयम से खेलते हुए असजद इकबाल पर आसान जीत हासिल की। युगल मुकाबला भी भारत ने आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन