{"_id":"5b2de7e14f1c1bac6e8b95b9","slug":"india-beat-pakistan-in-kabaddi-masters-championship-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मास्टर्स चैंपियनशिप: पहले ही मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 36-20 से दी शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी मास्टर्स चैंपियनशिप: पहले ही मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 36-20 से दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी मास्टरर्स चैंपियनशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में खेली जा रही कबड्डी मास्टर्स चैंपियनशिप 2018 के प्रबल दावेदार माने जा रहे भारत ने शुरूआती मैच में ही अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। अजय ठाकुर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 36-20 से मात देकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान अजय ठाकुर के दम पर भारत ने ब्रेक तक 22-9 से बढ़त बना ली थी और इसके बाद उसने मुड़कर नहीं देखा। ठाकुर ने 15 रेड अंक बनाये और वह टैकल करने में भी इतने ही मजबूत रहे जिससे टीम ने आसानी से 12 अंक जुटा लिए। भारत ने हाफ टाइम तक 13 अंक की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय टीम खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदार है। भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, अर्जेंटीना दक्षिण कोरिया और ईरान जैसे देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट दुबई में 22 जून से 30 जून चलेगा। भारत को इस टूर्नामेंट से खुद को अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आधा दर्जन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन भारत की टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और केन्या के साथ ग्रुप ए में हैं। ईरान, अर्जेंटीना और दक्षिण कोरिया की टीम ग्रुप बी में हैं। भारतीय टीम आक्रामण में बेजोड़ है ही उसकी रक्षण को भी भेदना किसी भी प्रतिद्वंद्वी के लिए आसान नहीं होगा। भारत के आक्रमण की अगुवाई रेडर दीक निवास हुड्डा, प्रदीप नरवाल और राहुल चौधरी करेंगे और कप्तान अजय ठाकुर।