कड़े मुकाबले में हारे अतानु, गगन नारंग भी फाइनल से चूके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशानेबाजी में गगन पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन मुकाबले के क्वालीफिकेशन में मुकाबले में 13वें स्थान पर रहे। गगन के साथ चैन सिंह भी खराब प्रदर्शन के साथ 36वें स्थान पर रहे और फाइनल की रेस से बाहर हो गए
दूसरी ओर, तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में अतानु दास का मुकाबला कोरियाई तीरंदाज से चला। मुकाबला बेहद कांटे का रहा लेकिन अंतिम मौके में उनका निशाना सही नहीं लगा और 4-6 से हार गए। अब भारत की चुनौती तीरंदाजी में खत्म हो गई है।
बैडमिंटन में ज्वाला-पोनप्पा की जोड़ी ने खराब शुरुआत की पहला सेट 16-21 से हारने के बाद दूसरे सेट में वापसी करते हुए 21-16 से जीत दर्ज की लेकिन तीसरे सेट में हार गई। इससे पहले गुरुवार को भी भारतीय जोड़ी को जापानी जोड़ी से हार गई थी।
गुरुवार को खेले गए बैडमिंटन के एकल मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और के श्रीकांत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन पुरुषों की मनु अत्री और सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा था।
एथलेटिक्स में विकास गौड़ा डिस्कस थ्रो में 58.99 मीटर तक चक्का फेंककर भारतीय चुनौती पेश कर रहे हैं।
गगन नारंग और चैन ने भी तोड़ी उम्मीदें
भारतीय निशानेबाजों से नाउम्मीदी का सिलसिला जारी है। ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह शुक्रवार को 50 मीटर राइफल प्रोन में क्वालीफाई भी नहीं कर सके।
पिछले ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में पदक जीतने वाले गगन नारंग 623.1 के स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रहे जबकि चैन सिंह 619.6 के स्कोर के साथ 36वें स्थान पर पिछड़ गए।
गगन नारंग ने तो खासतौर पर बड़ा निराश किया क्योंकि एक समय वह क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर चल रहे थे लेकिन छठी और अंतिम सीरीज में उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया। इस सीरीज में वह 102.4 का स्कोर ही हासिल कर पाए।
नारंग और चैन सिंह को अब रविवार को पचास मीटर राइफल थ्री पोजीशन में हिस्सा लेना है। नारंग 10 मीटर एयर राइफल में भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे।
एथलेटिक्स में हार से हुई भारत की शुरुआत
महिलाओं की शाट पुट स्पर्धा में भारत की मनप्रीत कौर ने 17.06 मीटर थ्रो फेंका और वह क्वालीफाइंग दौर में 32 खिलाड़ियों के बीच 23वें स्थान पर रहीं।
मनप्रीत ने पहले प्रयास में 16.68 दूसरे में 17.06 और तीसरे प्रयास में 16.76 फेंका। वह भी अपना श्रेष्ठ (17.96) नहीं कर पाईं। इस क्वालीफाइंग ग्रुप में पहले स्थान पर जर्मनी की क्रिस्टीना रहीं जिन्होंने 19.18 का प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर चीन की गोंग लिजाओ (18.74) और हंगरी की मार्टन (18.51) तीसरे स्थान पर रहीं।
नहीं दिखा रंग ज्वाला और पोनप्पा फिर हारीं
शुक्रवार को खेले गए ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय जोड़ी को नीदरलैंड की एफजे मुसकेंस और सेलेना पीक की जोड़ी के खिलाफ 16-21, 21-16, 17-21 से मुकाबला गंवाने पर मजबूर होना पड़ा। यह मुकाबला 48 मिनट तक चला।
ग्रुप में नीचे से दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी अब साख की लड़ाई में ग्रुप के अपने आखिरी मैच में इंडोनेशिया की पुटिटा सुपाजीराकुल और सापसिरी ताएरातानाचाई से भिड़ेगी।
इंडोनेशियाई जोड़ी को भी अभी पहले जीत की दरकार है। भारतीय जोड़ी को पहले मुकाबले में जापान से हार मिली थी।