{"_id":"5ff9bc058ebc3e33b7172a19","slug":"india-armwrestling-champion-rahul-panicker-defeats-world-strongest-bodybuilder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान के लाल का कमाल, दुनिया के इस शक्तिशाली बॉडी बिल्डर को पंजे की जंग में दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हिंदुस्तान के लाल का कमाल, दुनिया के इस शक्तिशाली बॉडी बिल्डर को पंजे की जंग में दी मात
Sat, 09 Jan 2021 07:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
राहुल पणिकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि के रहने वाले 31 साल के राहुल पणिकर ने दुनिया के मशहूर बॉडीबिल्डर लैरी व्हील्स को पंजे की जंग में हरा दिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में वह पहले दो राउंड हार गए थे लेकिन बाकी के बचे राउंड्स में उन्होंने तेजी दिखाई। उसके बाद जो हुआ वह सबको हैरान कर देने वाला था।
विज्ञापन
दरअसल, यह मुकाबला पांच राउंड में खेला गया था। शुरुआत में लैरी ने बढ़त बनाई थी। मगर अंत में राहुल ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। इस जीत का वीडियो राहुल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ। बता दें कि राहुल खुद इस वक्त इंडियन नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियन हैं। बीते 10 साल में उन्होंने छह से ज्यादा राष्ट्रीय मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
भारतीय अभिनेता व बिगबॉस सीजन 3 के विनर रह चुके विंदू दारा सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। देखें वीडियोः-
#Rahulpanicker .. a techie from Kochin.. champion in Arm wrestling 😍😍😍 wonderful college days yaad dilla diye I loved this sport 💪🏼 pic.twitter.com/b6NCD3M8dB
विज्ञापन विज्ञापन— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) January 5, 2021