{"_id":"5799a2884f1c1b394f21e652","slug":"inderjeet-singh-tests-negative-in-second-dope-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरे डोपिंग टेस्ट में बच गए इंदरजीत, फिर भी रियो नहीं जा सकेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दूसरे डोपिंग टेस्ट में बच गए इंदरजीत, फिर भी रियो नहीं जा सकेंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
इंदरजीत सिंह
- फोटो : Getty
भारतीय शॉटपुटर एथलीट इंदरजीत सिंह का 29 जून को हैदराबाद के नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान लिया गया डोप सैंपल निगेटिव आया है जबकि इससे पहले उनका ए सैंपल पॉजीटिव आया था।
विज्ञापन
इसके बाद नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने इंद्रजीत से कहा था कि वह सात दिन के अंदर बी सैंपल टेस्ट करवाएं।
दूसरे सैंपल में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने का मतलब नहीं है कि वह रियो ओलंपिक में भाग ले सकेंगे। 2015 में हुए एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता इस शॉटपुटर पर 4 साल तक का प्रतिबंध लग सकता है।
विज्ञापन
पूरे मामले में इंदरजीत ने कहा, "मुझे निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं मुखर हूं। मेरे खिलाफ यह एक साजिश है। मैं उस समय चकित हो गया था जब मैं डोप टेस्ट में पॉजिटिव निकला। मैंने कभी भी डोप नहीं लिया है। किसी भी खिलाड़ी को रोकने के लिए यह सबसे कारगर तरीका है।"
विज्ञापन
Trending Videos
15 जून को डोप टेस्ट देने नहीं पहुंचे थे इंदरजीत
Inderjeet singh
- फोटो : Getty
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से रियो ओलंपिक में टॉप-8 में पहुंचने के दावेदार बताए गए इंदरजीत सिंह पर नाडा की पहले से ही नजर थी। 28 अप्रैल से लेकर 29 जून तक उनके पांच बार डोप सैंपल लेने के प्रयास किए गए।
15 जून को जब नाडा की टीम व्हेयर अबाउट क्लॉज के तहत रात नौ बजे भिवानी उनका डोप सैंपल लेने पहुंची तो इंदरजीत ने उनका फोन नहीं उठाया। नतीजन नाडा ने उनका मिस टेस्ट घोषित कर दिया।
हालांकि एक सप्ताह बाद ही 22 जून को नाडा ने इंदरजीत का ए सैंपल लिया था जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे।
15 जून को जब नाडा की टीम व्हेयर अबाउट क्लॉज के तहत रात नौ बजे भिवानी उनका डोप सैंपल लेने पहुंची तो इंदरजीत ने उनका फोन नहीं उठाया। नतीजन नाडा ने उनका मिस टेस्ट घोषित कर दिया।
हालांकि एक सप्ताह बाद ही 22 जून को नाडा ने इंदरजीत का ए सैंपल लिया था जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे।