फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Increased pressure on IOC many countries including US said postpone Olympic Games

आईओसी पर बढ़ा दबाव, अमेरिका सहित कई देशों ने कहा- ओलंपिक गेम्स स्थगित करो

Sun, 22 Mar 2020 02:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Mar 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Increased pressure on IOC many countries including US said  postpone Olympic Games
कोरोनावायरस और टोक्यो ओलंपिक - फोटो : ट्विटर

अमेरिका के प्रभावशाली ट्रैक एवं फील्ड महासंघ ने भी ओलंपिक खेलों को स्थगित करने का आग्रह किया है। जिससे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर टोक्यो 2020 को टालने का दबाव बढ़ गया है। अमेरिका का ट्रैक एवं फील्ड महासंघ (यूएसएटीएफ) उन प्रभावशाली खेल महासंघों में शामिल हो गया है जिसने खेलों को स्थगित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


महासंघ के अध्यक्ष मैक्स सीगल ने अपने पत्र में ‘सम्मानपूर्वक आग्रह’ किया है कि अमेरिकी ओलंपिक और परालंपिक समिति (यूएसओपीसी) को टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की वकालत करनी चाहिए। यूएसओपीसी ने कहा था कि 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने वाले खेलों को स्थगित करने का फैसला अभी जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन


आईओसी के प्रमुख थामस बाक भी पहले इसी तरह का बयान दे चुके हैं। सीगल ने अपने पत्र में लिखा कि हर किसी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना सही और जिम्मेदारी भरा कदम होगा। इस मुश्किल परिस्थिति से पड़ने वाले प्रभाव को पहचानना जो हमारे खिलाड़ियों और ओलंपिक की उनकी तैयारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसएटीएफ से एक दिन पहले अमेरिका के तैराकी महासंघ यूएसओपीसी से ओलंपिक खेलों को 2021 तक टालने का समर्थन करने के लिए कहा था। फ्रांस के तैराकी महासंघ ने भी उसकी हां में हां मिलाते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में खेलों का सही तरह से आयोजन नहीं किया जा सकता है। स्पेन के एथलेटिक्स महासंघ ने इसके बाद खेलों को टालने के लिए अपनी आवाज उठाई।

स्पेन ने भी स्थगित करने की वकलात की
उसने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रॉयल स्पेनिश एथलेटिक्स महासंघ (आरएफईए) के बोर्ड निदेशक स्पेन के अधिकतर खिलाड़ियों की तरफ से टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की वकालत करता है। नार्वे ओलंपिक समिति (एनओसी) ने कहा कि उसने शुक्रवार को आईओसी को एक पत्र भेजा है।

एनओसी ने कहा कि हमारी स्पष्ट सिफारिशें हैं कि जब तक विश्व स्तर पर कोविड-19 की स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया जाता है तब तक टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं होना चाहिए। ब्रिटेन के एथलेटिक्स महासंघ के नए प्रमुख ने भी कोविड-19 के बारे अनिश्चितता के माहौल में ओलंपिक के आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं।


इस बीच आईओसी ने अपने सदस्य देशों से खिलाड़ियों की तैयारियों पर कोरोना वायरस के प्रभाव के बारे में पूछा है। आईओसी ने एक प्रश्नावली तैयार की है जिसका शीर्षक ‘कोविड-19 और तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारियां’ है। इसमें अपने सदस्य देशों की ओलंपिक समितियों से पूछा है कि, ‘कोविड-19 से संबंधित आपात दिशानिर्देश आपके खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और तैयारियों को कैसे सीमित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed