{"_id":"5e272dcc8ebc3e4b092ba96c","slug":"including-meena-four-boxer-loss-in-nations-cup-womens-boxing-tournament-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना सहित चार मुक्केबाजों को फाइनल में मिली हार, रजत से करना पड़ा संतोष ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मीना सहित चार मुक्केबाजों को फाइनल में मिली हार, रजत से करना पड़ा संतोष
Wed, 22 Jan 2020 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
अनुभवी एम मीना कुमारी (54 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), रितु ग्रेवाल (51 किग्रा) और भाग्यवती कचारी (75 किग्रा) को सर्बिया में चल रहे नौवें नेशंस कप महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पवित्रा (60 किग्रा) और प्विलाओ बासुमतारी (64 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
पिछले साल कोलोन में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीना को फाइनल में इटली की जियोरदाना सोरेंतिनो से 1-4 से, मोनिका को रूस की लूलिया सी से बंटे हुए फैसले से, रितु को चीन की केई यान से 0-4 से और राष्ट्रीय चैंपियन भाग्यवती को मोरक्को की खदीजा मार्डी के हाथों 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन