फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Important facts of Asia games

एशियन गेम्स और उसका इतिहास, इससे जुड़ी वो हर जानकारी, जो आपके लिए जरूरी

Thu, 09 Aug 2018 10:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Important facts of Asia games

इंडोनेशिया के जकार्ता में 18वें एशियन गेम्स का शुभारंभ 18 अगस्त को होने जा रहा है। इंडोनेशिया दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करेगा। 2 सितंबर तक चलने वाले इस खेल को एशियाड और एशियाई खेल के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं, इन खेलों से जुड़ी वह दिलचस्प और अहम जानकारियां जो आप जरूर जानना चाहेंगे।

पहले एशियन गेम्स का आयोजन 1951 में दिल्ली में हुआ था, जिसमें 11 देशों ने हिस्सा लिया था। भारत ने 1982 में दूसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी की थी।

एशियन गेम्स में 46 देश हिस्सा ले चुके हैं। इस बार कुल 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसे ओलंपिक के बाद दूसरे सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट के तौर पर जाना जाता है।

अबतक 9 देशों ने एशियन गेम्स की मेजबानी की है। थाइलैंड ने सबसे ज्यादा 4 बार इसकी मेजबानी की है। दक्षिण कोरिया ने 3 बार मेजबानी की है। भारत ने 2 बार मेजबानी की है।

पाकिस्तान को 1975 में इस एशियन गेम्स की मेजबानी का मौका मिला था लेकिन वित्तिय संकट और राजनीतिक वजहों से वह मेजबानी नहीं कर पाया। अबतक पाकिस्तान ने किसी एशियन गेम्स की मेजबानी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1951 से पहले ऐसा था प्रदर्शन

1951 में पहले एशियन गेम्स के आयोजन से लेकर 1978 तक इसका आयोजन एशियन गेम्स फेडरेशन करता था। 1982 के खेल और उसके बाद से हर एशियन गेम्स का आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) करता है।

एशियन गेम्स में चीन ने अबतक सबसे ज्यादा 1,342 गोल्ड मेडल जीते हैं। उसके खाते में 900 सिल्वर और 653 ब्रॉन्ज समेत कुल 1895 मेडल हैं। 957 गोल्ड, 980 सिल्वर और 913 ब्रॉन्ज के साथ कुल 2,850 मेडल लेकर जापान दूसरे पायदान पर है। 

गोल्ड के मामले में भारत का छठा स्थान है। भारत ने अबतक 139 गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज समेत कुल 616 मेडल जीते हैं। 2010 के ग्वांगझू एशियन गेम्स में भारत ने मेडल्स के मामले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। तब भारत ने 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज समेत कुल 65 मेडल जीते थे। हालांकि उसकी रैंकिंग 6 ही थी। 

1951 के पहले एशियन गेम्स में भारत 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज समेत कुल 51 मेडलों के साथ दूसरे पायदान पर रहा था। रैकिंग के हिसाब से यह भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed