फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ICA set up campaign to make veterans members, Gavaskar and Sachin will join

दिग्गजों को सदस्य बनाने के लिए ICA ने छेड़ा अभियान, गावस्कर और सचिन को साथ जोड़ेगा 

Sat, 19 Oct 2019 07:34 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 19 Oct 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
ICA set up campaign to make veterans members, Gavaskar and Sachin will join
coa

इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) ने गठन के बाद मोर्चा संभाल लिया है। आईसीए ने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, दिलीप वेंगसरकर के अलावा अन्य दिग्गजों को क्रिकेटरों की इस संस्था से जोडने को पहली चुनौती के रूप में लिया है। संस्था में चुने गए पूर्व क्रिकेटरों अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल में आईसीए के सदस्य अंशुमन गायकवाड़, महिला सदस्य शांता रंगास्वामी, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में आईसीए सदस्य सुरिंदर खन्ना ने दिग्गज क्रिकेटरों से बातचीत का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। गायकवाड़ ने अमर उजाला से खुलासा किया कि जल्द ये नामी क्रिकेटर आईसीए के सदस्य होंगे। ज्यादातर क्रिकेटरों से बात हो गई है।

विज्ञापन


चार हजार से ऊपर क्रिकेटर सदस्य बने 1267
गायकवाड़ ने खुलासा किया कि सभी पदाधिकारियों की पहली बैठक हो गई है जिसमें यही फैसला लिया गया है कि सदस्यों की संख्या किस तरह बढ़ाई जाए। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर का कहना है कि इस वक्त आईसीए के सदस्य महज 1267 पुरुष और महिला क्रिकेटर हैं, जबकि संस्था से जुडने के योग्य क्रिकेटरों की संख्या चार हजार से ऊपर है। सबसे पहले उनकी यही कोशिश होगी कि इन सभी क्रिकेटरों को आईसीए का सदस्य बनाया जाए। दरअसल ज्यादातर पूर्व क्रिकेटरों को इस बारे में मालूम नहीं पड़ पाया जिसके चलते वह सदस्य बनने से वंचित रह गए। रही बात सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेटरों की तो उन्हें भी इससे जोड़ा जाएगा। भारतीय टीम के कोच और चयनकर्ता रहे गायकवाड़ का कहना है कि खुशी की बात यह है कि 1267 सदस्यों में से आईसीए के चुनाव में पौने 12 सौ क्रिकेटरों ने वोटिंग की।
विज्ञापन


गांगुली के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी आईसीए
सीके नायडु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित कि जा चुके गायकवाड़ का कहना है कि बीसीसीआई के होने वाले अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया है कि घरेलू और पूर्व क्रिकेटरों का पैसा बढ़ाने पर वह काम करेंगे। गायकवाड़ खुलासा करते हैं कि आईसीए भी मानती है कि पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन और रणजी मैचों में क्रिकेटरों को मिलने वाला पैसे में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनकी पहली कोशिश यही रहेगी कि पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन बढ़ाई जाए 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed