{"_id":"5ecb3b478ebc3e90835de186","slug":"hockey-olympian-balbir-singh-sr-passes-away-in-a-hospital-in-mohali-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह सीनियर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नहीं रहे तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह सीनियर
Mon, 25 May 2020 08:58 AM IST
Tanuja Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 25 May 2020 08:58 AM IST
सार
- हॉकी के महानतम खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन
- तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक टके विजेता रहे बलबीर सिंह सीनियर
- हेलसिंकी ओलंपिक फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह सीनियर
- फोटो : ani
विस्तार
तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया है। पिछले दो हफ्तों से बलवीर सिंह कई बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें पंजाब के मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां बलवीर सिंह सीनियर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
95 वर्षीय बलबीर सिंह के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने बलवीर सिंह की मृत्यु की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बलवीर सिंह सीनियर का निधन सुबह 6.30 बजे हुआ।
विज्ञापन
बलबीर सीनियर को आठ मई को वहां भर्ती कराया गया था। वह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था, उनके फेफड़ों में निमोनिया और शरीर में तेज बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
देश के महानतम एथलीटों में से एक बलबीर सीनियर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से चुने गए आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम ओलंपियनों में शामिल थे। हेलसिंकी ओलंपिक फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का उनका रिकॉर्ड आज भी कायम है।