{"_id":"56d961db4f1c1b8b078b468d","slug":"hina-sidhu-got-olympic-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीना सिद्धू को गोल्ड के साथ मिला ओलंपिक टिकट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हीना सिद्धू को गोल्ड के साथ मिला ओलंपिक टिकट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीना सिद्धू के लिए लंदन ओलंपिक से पहले घटे विवादों की कहानी अब नहीं दोहराई जाएगी। रियो ओलंपिक में अब उनके खेलने को लेकर एनआरएआई और खेल मंत्रालय को आपस में कोई तकरार भी नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
जी हां, हीना सिद्धू ने रियो में खेलने के अंतिम अवसर एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में न सिर्फ गोल्ड मेडल जीत लिया है बल्कि ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
हीना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दबदबे के साथ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
हालांकि 50 मीटर प्रोन और महिलाओं की ट्रैप इवेंट में भारतीय शूटर कमाल नहीं दिखा सके और कोई भी मेजबान शूटर फाइनल में जगह नहीं बना पाया।
क्वालीफाइंग राउंड की पहली सीरीज के साथ हीना ने पहले स्थान पर जो कब्जा जमाया उसे उन्होंने फाइनल में गोल्ड जीतकर खत्म किया। क्वालीफाइंग में उन्होंने 387 का स्तरीय स्कोर किया।
विज्ञापन
जबकि फाइनल में उन्होंने 199.4 का स्कोर किया। गोल्ड जीतने के बाद हीना के मुंह से यही निकला उन्हें शुरू से विश्वास था कि वह ओलंपिक कोटा लेंगी। बस वह अपने को एकाग्रचित करने की कोशिश कर लगातार लंबी सांसें ले रही थीं।
फाइनल में पहले चार स्थान तय होने के बाद ही हीना का ओलंपिक टिकट पक्का हो गया था। चौथे स्थान पर रहने वाली ईरान की गुलनौश सेबघातोल्लाही और हीना ने कोटा नहीं लिया था।
जबकि रजत जीतने वाली चीनी ताईपे की तिएन चिया चेन और कांस्य विजेता कोरिया की जिम युन मी पहले ही कोटा ले चुकी थीं। हीना यहां भी नहीं रुकीं और इन दोनों को पछाड़ गोल्ड जीता।