{"_id":"5d2f62098ebc3e6ca164fbbf","slug":"hima-das-wins-her-fourth-gold-medal-in-15-days-in-international-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमा की एक और गोल्डन दौड़, 15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हिमा की एक और गोल्डन दौड़, 15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड मेडल
Thu, 18 Jul 2019 11:10 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Hima Das
भारतीय स्टार धाविका हिमा दास का दमदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 15 दिन के अंदर ही अपना चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। हिमा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। चेक रिपब्लिक में चल रहे टबोर एथलेटिक्स मीट में ये गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन
हिमा ने मात्र 23.25 सेकंड्स के समय में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 19 साल की हिमा ने इसी महीने 2, 6 और 14 जुलाई 2019 को भी अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय इवेंट में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
हिमा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है।
Won another gold today in 200m and improved my timings to 23.25s at Tabor GP. pic.twitter.com/mXwQI2W2BI
— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 17, 2019
विज्ञापन
वहीं पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अनस ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। अनस ने 45.40 सेकंड में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इससे पहले 13 जुलाई को क्लाद्नो मीट में अनस ने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ गोल्ड मेडल जीता था।