{"_id":"5d2dea988ebc3e6d13239faf","slug":"hima-das-donates-one-month-salary-for-assam-flood-donation-fund-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन में 3 गोल्ड जीतने वाली हिमा दास ने असम बाढ़ राहत कोष में अपनी आधी सैलरी दान की है","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
11 दिन में 3 गोल्ड जीतने वाली हिमा दास ने असम बाढ़ राहत कोष में अपनी आधी सैलरी दान की है
Wed, 17 Jul 2019 08:17 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
हिमा दास और बाढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुत्रा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण असम के 30 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे 43 लाख लोग प्रभावित हुए है। 80 हजार हेक्टेयर में फैली फसल बर्बाद हो चुकी है।17,000 लोगों को राहत शिविर में रखा गया है। अपने राज्य की ऐसी स्थिति से आहत होकर धाविका हिमा दास ने सराहनीय कदम उठाया है।
विज्ञापन
वर्तमान में चेक गणराज्य में Kladno Athletics Meet में हिस्सा लेने पहुंचीं हिमा दास ने मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य में बाढ़ के लिए अपनी आधी सैलरी दान कर दी। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर बड़ी कंपनियों और व्यक्तियों से भी आगे आकर असम की मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
I have contributed my bit and requesting others also to please help people of Assam. #AssamFloods https://t.co/y7ml1EMGzG
विज्ञापन विज्ञापन— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 16, 2019
मालूम हो कि हिमा दास पिछले दो सप्ताह से सुर्खियों में हैं। 11 दिनों के भीतर उन्होंने 3 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीते हैं। खेल कोटे से ही हिमा दास को गुवाहाटी में Indian Oil Corporation में HR Officer के पद पर नियुक्ति मिली थी।