फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   hima das Under-20 World Athletics: congratulated by indias most famous personalities

'गोल्ड नहीं देश के लिए उम्मीद जीत लाई हिमा दास', महान शख्सियतों ने कुछ ऐसे दी बधाई

Fri, 13 Jul 2018 12:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
hima das Under-20 World Athletics: congratulated by indias most famous personalities
हिमा दास

भारत की उदीयमान एथलीट हिमा दास ने बृहस्पतिवार को फिनलैंड के टेंपेयर शहर में आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हिमा विश्व चैंपियनशिप में किसी भी स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

विज्ञापन


यही नहीं वह विश्व चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में पीला तमगा जीते वाली पहली भारतीय (महिला व पुरुष) एथलीट भी बन गईं। 18 वर्षीय हिमा ने फाइनल में 51.46 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि यह हिमा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (51.13 सेकंड) प्रदर्शन नहीं है, जो उन्होंने पिछले महीने गवाहाटी में हुई राष्ट्रीय इंटर स्टेट चैंपियनशिप में निकाला था। यह उपलब्धि हासिल करते ही हिमा दास को देश के कई बड़े दिग्गज बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


देश के सुपरस्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने ट्विटर अकाउं पर हिमा को बधाई देते हुए लिखा, 'हिमा दास एक गोल्ड मेडल नहीं ही एक उम्मीद जीतकर लाई हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा ने लिखा, 'अतुल्नीय...इस लम्हें को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।'

hima das Under-20 World Athletics: congratulated by indias most famous personalities
hima das
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'विश्व चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीतने वाली हिमा दास को बहुत-बहुत बधाई। तुमने देश को हाथ उठाकर जयहिंद बोलने का अवसर दिया है'
 


वहीं देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, 'देश के लिए गोल्ड जीतने वाली एथलीट हिमा दास को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत को विश्व चैंपियनशिप में मिलने वाला यह पहला गोल्ड है। यह न सिर्फ असम बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है'

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'क्या बात है...हिमा दास पर गर्व है हमें। विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रचकर तुमने देश का गौरव बढ़ाया है।'
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'देश के लिए यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि एक किसान की बेटी ने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप की 400 मीटर रिले में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। हिमा की यह उपलब्धि आने वाले समय में देश के अन्य एथलीटों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।'

hima das Under-20 World Athletics: congratulated by indias most famous personalities
hima das
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, 'विश्व अंडर20 चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली हिमा ने देश का सम्मान बढ़ाया। हमें गर्व है तुम पर'
वहीं राहुल गांधी ने हिमा का वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, 'हिमा की इस कामयाबी पर मैं उन्हें सलाम करता हूं और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देता हूं।'

वहीं देश की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने लिखा, 'हिमा खान का यह मेडल देश के लिए उम्मीद की एक नई किरन बनकर आया है। बधाई हो'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed