{"_id":"5b5d8a364f1c1bc6508b781d","slug":"hima-das-coach-nipon-das-accused-of-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट हिमा दास के कोच पर दुष्कर्म का आरोप, मामले की जांच जारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट हिमा दास के कोच पर दुष्कर्म का आरोप, मामले की जांच जारी
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jul 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
हिमा दास और निपोन दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल दिलाने वाली असम की स्टार एथलीट हिमा दास के कोच निपोन दास पर युवा एथलीट संग यौन शोषण करने का आरोप लगा है। महिला एथलीट ने निपोन दास के खिलाफ 22 जून को बसिस्था पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करावाया था।
विज्ञापन
20 वर्षीय पीड़ित ने कोच पर दुष्कर्म के बाद धमकी देने का आरोप भी मढ़ा है। इस एथलीट को निपोन ने गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रेनिंग दी थी। निपोन दास ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
असम के स्पोर्ट्स एवं यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सेक्रेटरी आशुतोष अग्निहोत्री ने भी कोच पर लगे इन आरोपों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'एथलीट ने निपोन दास पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की जांच कराई जा रही है।' पीड़ित के मुताबिक कोच ने इस साल मई में उनके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि कोच निपोन दास ने उन्हें कहा था कि अगर इस मामले के बारे में उन्होंने किसी को कुछ भी बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। यह मामला उजागर होने के बाद निपोन दास ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि एथली झूठ बोल रही है। एथलीट ने उन पर इसलिए झूठा आरोप लगाया है क्योंकि वह उसे गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में असम की टीम में जगह नहीं दिला सके थे।
निपोन ने ऐथलीट को ट्रेनिंग देने की बात की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा कि एथलीट 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग लेती है और मुझ से प्रशिक्षण लेती थी। वह मुझे पर टीम में सिलेक्शन के लिए दबाव बनाती थी। मैं ऐसा नहीं कर सकता था, इसलिए उसने झूठी और मनगढ़ंत शिकायत दायर कर दी।