{"_id":"574fcf454f1c1ba40910905a","slug":"high-court-may-be-against-with-sushil-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील कुमार को झटका, हाईकोर्ट से लगी फटकार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सुशील कुमार को झटका, हाईकोर्ट से लगी फटकार
विजय सिंघल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने रियो ओलंपिक के लिए पहलवान नरसिंह पंचम यादव के चयन को चुनौती देने वाले पहलवान सुशील कुमार के समक्ष कई सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि जिस नीति के तहत आप तीन बार ओलंपिक में गए, उसी नीति को कैसे चुनौती दे सकते हैं। नरसिंह ने वर्ल्ड कुश्ती में पदक जीतकर ओलंपिक में सीट पक्की की है, स्पष्ट है कि वह इसके लिए योग्य हैं।
विज्ञापन
अदालत ने हालांकि सुनवाई गुरुवार को भी जारी रखने का निर्णय किया। लेकिन इशारों में उन्होंने नरसिंह के चयन को उचित ठहराया है। न्यायमूर्ति मनमोहन ने सुनवाई के दौरान एक बार फिर डब्ल्यूएफआई को आड़े हाथ लिया। अदालत ने कहा कि महासंघ के ग्रुप में फाइट चल रही है।
विज्ञापन
महासंघ के उपाध्यक्ष राज सिंह ने जो शपथपत्र दायर किया है उससे इसकी पुष्टि होती है। राज ने कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया है, वे महासंघ के निर्णय के खिलाफ कैसे जा सकते हैं? वे यह कैसे कह सकते हैं कि रियो के लिए सीट पक्की होने के बावजूद ट्रायल होना चाहिए।
विज्ञापन