फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   here is world first esports hotel, know how much fare

दक्षिण कोरिया की राजधानी में खुला ई स्पोर्ट्स एरीना, सारी सुविधाएं हैं उपलब्ध

Wed, 10 Oct 2018 05:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
here is world first esports hotel, know how much fare
eSports arena

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के जोंगनो में एक नया ई स्पोर्ट्स एरीना खुला है। यह एरीना लीग ऑफ लीजेंड गेमिंग फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों को शीर्ष खिलाड़ियों के साथ लाइव और व्यक्तिगत रूप से प्रतिस्पर्धा करने का मौका देता है। इस एरिना में 500 लोगों के बैठने का इंतजाम है। यह एरीना सारी सुविधाओं से उपयुक्त है।

विज्ञापन


इसके अलावा इस एरीना में प्रशंसकों के लिए एक कैफे, 100 सीट वाला इंटरनेट कैफे, गेम्स रिटेल स्टोर और एक्जीबिशन जोन भी उपलब्ध है। इसके अलावा इस एरिना में सुविधाओं के तौर पर खिलाड़ियों के वेंटिंग रूम में प्रैक्टिस करने के लिए पीसी (कम्प्यूटर) मौजूद हैं। वहीं, टीवी कैमरा और इंटरव्यू के लिए मेकअप रूम भी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लीग ऑफ लिजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप प्ले-इन के लिए इस एरीना की आधिकारिक शुरुआत पिछले सप्ताह हुई। वहीं, लीग ऑफ लिजेंड्स चैंपियंस कोरिया के लिए 2019 से यह गृहस्थल बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

here is world first esports hotel, know how much fare
eSports arena

बता दें कि सियोल के समान ही ताइवान में भी एक ई स्पोर्ट्स होटल मौजूद है। इसे ताइवान की जानी-मानी होटल चेन 168 इन ने  ताइवान के ताओयुआन शहर में खोला है। इसे दुनिया का पहला ई-स्पोर्ट्स होटल बताया जा रहा है। जिसे खासतौर पर ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के शौकीनों के लिए बनाया गया है।

होटल के कमरों में दो गेमिंग रिग दी गई हैं। इन कमरों के दरवाजे साउंडप्रूफ बनाए गए हैं। वर्चुअल रियेलिटी के बेहतरीन अनुभव के लिए एचटीसी का सेटअप लगाया गया है। होटल में आने वाले सभी मेहमानों के लिए यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। यह पूरी तरह फ्री है।

इस होटल में सुपीरियर ट्विन रूम में एक रात ठहरने का किराया करीब 5,500 रुपए है। लॉबी के अलावा कमरों में भी गेम्स खेलने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। होटल प्रबंधन का कहना है कि ई-स्पोर्ट्स का दायरा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। वीकेंड में यहां गेमर्स की खासी भीड़ जुटती है। कैप्सूल रूम लेने वालों का भी ध्यान रखा गया है। यहां 6 गेमिंग रिग दी गई हैं।

बता दें कि लास वेगास के लक्जर होटल में भी ई स्पोर्ट्स बना हुआ है, जिसमें आए दिन प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed