{"_id":"5b5c9e304f1c1bb8538b5b64","slug":"heena-sidhu-expects-better-performance-at-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीना सिद्धू की निगाह जकार्ता में एशियाई स्वर्ण पदक पर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हीना सिद्धू की निगाह जकार्ता में एशियाई स्वर्ण पदक पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
हीना सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल भारतीय महिला शूटर हीना सिद्धू को अभी तक बाकी है। वह अगले महीने 18 से दो सितंबर तक जकार्ता और पेलमबेंग में होने वाले एशियाई खेलों में इस बार यह कसक पूरा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज ने यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरे पास अपना प्रदर्शन बेहतर करने का एक और मौका है। मैंने एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीते है और इस बार मुझे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा कि मेडल की गारंटी नहीं की जा सकती लेकिन अगर अच्छा प्रदर्शन होता है तो आपके पास मौके होते हैं। लिहाजा मेरी कोशिश अपना सौ प्रतिशत योगदान करने की रहेगी। हीना दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगी।
विज्ञापन