{"_id":"5af9ed864f1c1bd2408b564b","slug":"heena-sidhu-bags-gold-nivetha-won-silver-at-hannover-shooting-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजी में हीना ने जीता गोल्ड, निवेथा को कांस्य ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
निशानेबाजी में हीना ने जीता गोल्ड, निवेथा को कांस्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
हीना सिद्धू
- फोटो : sportsstar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू ने अगले हफ्ते म्यूनिख में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप से पहले फॉर्म में होने का संकेत देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि पी श्री निवेथा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
फाइनल में हीना की फ्रांस की मैथलिड लेमोली से कड़ी टक्कर हुई। दोनों के एकसमान 239.8 अंक थे। टाई में हीना ने बाजी मारी। निवेथा 219.2 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं हीना ने क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
निवेथा ने 582 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफाई किया। म्यूनिख विश्व कप का आयोजन 22 मई से 29 मई तक होगा। हीना ने राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा कोरिया में हुए विश्व कप में भी पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन