फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Haryana Sachin defeated RajasthanJitendra in a national boxing championship

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: हरियाणा के सचिन ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान के जितेंद्र को दी शिकस्त

Mon, 20 Sep 2021 05:57 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Sep 2021 05:57 AM IST
सार

चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं को सीधे सर्बिया में 24 अक्तूबर से छह नवंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट मिलेगा।

विज्ञापन
Haryana Sachin defeated RajasthanJitendra in a national boxing championship
शिव थापा - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई चैंपियनशिप के पांच बार के पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और मौजूदा युवा विश्व चैंपियन सचिन (57 किग्रा) राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

विज्ञापन


कर्नाटक के बेल्लारी में खेली जा रही चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में असम के थापा ने रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के अंकित नरवाल को 4-1 से पराजित किया। एसएससीबी के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने महाराष्ट्र के ऋषिकेश गौड़ को पराजित किया।
विज्ञापन


पहले दौर में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हरियाणा के सचिन ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान के जितेंद्र चौधरी को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आरएसपीबी के वरिंदर सिंह (60 किग्रा) ने दमन दीव और नगर हवेली के इंद्रजीत को 5-0 से और सचिन (54 किग्रा) ने गोवा के रोशन जमीर को इसी अंतर से बाहर का रास्ता दिखाया। 

यूपी के रवि भी अंतिम चार में 
उत्तर प्रदेश के रवि कुमार (48 किग्रा) भी अंतिम चार में पहुंच गए। रवि ने ओडिशा के संतोष प्रधान को शिकस्त दी। रवि के शक्तिशाली वार और लगातार हमले से रेफरी को मैच बीच में रोककर उन्हें विजेता घोषित करना पड़ा।


पंजाब के विजय कुमार (60 किग्रा) ने मणिपुर के माइसन मोइरांगथेम को 5-0 से और राजपिंदर सिंह (54 किग्रा) ने चंडीगढ़ के विशाल श्योकंद को इसी अंतर से मात देकर कांस्य पदक पक्के किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed