फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   haryana overtakes maharashtra in khelo india medal table

खेलो इंडिया पदक तालिका में हरियाणा ने महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

Mon, 13 Jan 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
haryana overtakes maharashtra in khelo india medal table
एस सरन और रूद्राक्ष खेलो इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेलों के चौथे दिन 12 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा ने कबड्डी में चार, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में तीन तीन और साइकिलिंग तथा जिम्नास्टिक में एक एक स्वर्ण समेत कुल 17 स्वर्ण अपने नाम किए। 

विज्ञापन


इससे वह पदक तालिका में छठे से पहले स्थान पर पहुंच गया। महाराष्ट्र ने सोमवार को चार ही स्वर्ण जीते और 16 पीले तमगो के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। उसके कुल 71 पदक हैं। अंडर 21 जिम्नास्ट अदिति दांडेकर और चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने महाराष्ट्र को स्वर्ण दिलाया।
विज्ञापन


महिला अंडर 21 फाइनल में हरियाणा ने कड़े मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को हराया। एथलेटिक्स में तमिलनाडु ने पांच स्वर्ण जीते। अंडर 21 चार गुणा सौ मीटर रिले में केरल को पीला तमगा मिला। तमिलनाडु के एस सरन (अंडर 21 लंबी कूद) , पवित्रा (अंडर 21 बांस कूद) और बाबिशा (अंडर 21 त्रिकूद) ने स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु आठ स्वर्ण समेत 25 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है। दिल्ली तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। तीरंदाजी में हरियाणा ने तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते। मध्यप्रदेश को तीरंदाजी में दो स्वर्ण मिले। 

रोडरेस में असम की गंगुत्री बारडोलोइ ने महिलाओं का अंडर 21 खिताब जीता जबकि पुरूष वर्ग में हरियाणा के अनिल मंगला विजयी रहे। निशानेबाजी में गुजरात के ऋषिराज जडेजा ने अंडर 21 दस मीटर एयर राइफल का स्वर्ण जीता । महाराष्ट्र के रूद्राक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में अंडर 17 खिताब अपने नाम किया।

तमिलनाडु के सरन ने लंबी कूद में स्वर्ण जीता

तमिलनाडु के एस सरन ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 7.41 मीटर की कूद लगाकर खेलो इंडिया युवा खेलों की अंडर 21 लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पहले पांच प्रयास में वह तीसरे स्थान पर थे लेकिन बाद में हरियाणा के भूपेंदर सिंह (7.30 मीटर) और केरल के आर साजन (7.29 मीटर) को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

सरन ने कहा, 'मेरी शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन दूसरे प्रयास में 7.11 मीटर की कूद लगाने में कामयाब रहा। इसके बाद अगले चार प्रयास में लय तलाशता रहा लेकिन आखिरी प्रयास में मेरा लक्ष्य सिर्फ स्वर्ण पदक था।'

महाराष्ट्र के रूद्राक्ष पाटिल ने जीता गोल्ड

महाराष्ट्र के रूद्राक्ष पाटिल ने यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ओलंपिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा के अनुसरण को अपना लक्ष्य बताया। रूद्राक्ष ने कहा, 'अभिनव सर ने निशानेबाजी में ओलंपिक स्वर्ण जीता था और मेरा भी सपना देश के लिये उस उपलब्धि को दोहराने का है।' महाराष्ट्र के शाहू तुषार माने ने लड़कों के अंडर 21 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed