फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Harmilan Kaur Bains and Aishwarya wins double medals in National Open Athletics championship

National Open Athletics Championship: हरमिलन और ऐश्वर्या का दबदबा, दोनों ने जीते दोहरे खिताब

Sat, 18 Sep 2021 11:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारंगल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारंगल Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Sep 2021 11:46 PM IST
सार

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हरमिलन बैंस और ऐश्वर्या ने दोहरे खिताब जीते।

विज्ञापन
Harmilan Kaur Bains and Aishwarya wins double medals in National Open Athletics championship
महिला धावक हरमिलन बैंस - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हरमिलन बैंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। पंजाब की हरमिलन कौर बैंस ने यहां जारी 60वें ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में शीर्ष पर रहते हुए टूर्नामेंट का अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 23 वर्षीय बैंस ने इससे पहले जून में पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भी 800 और 1500 मीटर का खिताब अपने नाम किया था। 

विज्ञापन


अन्य मुकाबले में रेलवे बी की ऐश्वर्या ने भी त्रिकूद में स्वर्ण पदक हासिल किया, यह 24 घंटे के अंदर उनका दूसरा गोल्ड है। इससे पहले वह महिलाओं की ऊंची कूद में भी शीर्ष स्थान पर रहीं थी। खास बात यह है कि उन्होंने इन दोनों स्पर्धाओं को इस साल भारतीय खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपने नाम किया। उन्होंने शुक्रवार को ऊंची कूद में 6।52 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण जीता था। शनिवार को उन्होंने त्रिकूद में रेणु ग्रेवाल (13।51 मीटर) को चार सेमी से पछाड़ कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सेना के एथलीटों ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ और 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धाओं में शीर्ष तीन खिताब अपने नाम किए। इससे पहले शुक्रवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी उन्होंने शीर्ष तीन स्थान हासिल किया था। मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर फाइनल में अंकेश चौधरी और कृष्ण कुमार से आगे निकल स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed