{"_id":"5be06e76bdec2269945ca610","slug":"harika-qualified-for-second-round-in-women-world-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप: द्रोणावल्ली हरिका दूसरे दौर में, पद्मिनी हारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप: द्रोणावल्ली हरिका दूसरे दौर में, पद्मिनी हारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
dronavalli harika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैंडमास्टर द्रोणावल्ली हरिका ने जॉर्जिया की सोपिको गुरामिशविली के खिलाफ पहले दौर के पहले टाईब्रेक में जीत के साथ सोमवार को यहां महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप के अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
पद्मिनी राउत को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हरिका ने 2.5-1.5 से जीत दर्ज की जबकि पदमिनी को कजाखस्तान की झानसाया अब्दुमलिक के खिलाफ इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कोनेरू हंपी पहले ही 64 खिलाड़ियों के इस नॉकआउट टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना चुकी हैं। भारत की उम्मीदें अब हंपी और हरिका पर टिकी हैं क्योंकि भक्ति कुलकर्णी भी रूस की नतालिजा पोगोनिना के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन