फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Gymnastics World Cup: Dipa Karmakar aggravates knee injury during vault final

दीपा इंजरी की वजह से पोल वॉल्ट फाइनल में फेल, दोहा विश्व कप खेलने पर संकट

Sat, 16 Mar 2019 10:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Gymnastics World Cup: Dipa Karmakar aggravates knee injury during vault final
Dipa Karmakar - फोटो : file photo

भारत की दीपा करमाकर लयबद्ध जिम्नास्टिक विश्व कप में शनिवार को घुटने में परेशानी की वजह से पहले वॉल्ट में फेल हो गई। इससे पहले वह क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे नंबर पर रहीं थी। उन्होंने उच्च कठिनाई वाले हैंडफ्रंट 540 वॉल्ट के दो क्वालिफाइंग राउंड में 14.299 की औसत से 14.499 और 14.133 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन


घुटने में परेशानी के कराण दीपा शायद दोहा विश्व कप में भाग नहीं ले सकती है। हालांकि, इस बात की पूरी पुष्टी नहीं हो पाई हैं। इस मामले में जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) के उपाध्यक्ष रियाज भाटी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'दीपा फाइनल से पहले घुटने की वजह से थोड़ा परेशान थी। कल भी यानी शुक्रवार को भी वह थोड़ा असहज महसूस कर रही थी। उसने आज वॉल्ट फाइनल में हिस्सा लिया लेकिन घुटने में परेशानी की वजह से पहले वॉल्ट में ही फेल हो गई।'
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दीपा ने शुक्रवार को जिम्नास्टिक विश्व कप में संतुलित बीम स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में 20वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। दीपा का स्कोर 10 . 633 रहा जो 25 प्रतियोगियों में 20वें स्थान पर रही। आस्ट्रेलिया की एम्मा नेदोव 13.466 स्कोर लेकर शीर्ष पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed