फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Gymnast Dipa Karmakar recovers from knee injury will attend World Championship trials

वापसी: घुटने की चोट से उबरीं दीपा, विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में करेंगी शिरकत

Fri, 03 Sep 2021 01:24 PM IST
ओम. प्रकाश हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 03 Sep 2021 01:24 PM IST
सार

देश की मशहूर जिम्नास्ट दीपा करमाकर घटने की चोट से उबर चुकी हैं। वह तीन साल बाद वापसी करने के लिए बेकरार हैं। 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में आपरेशन के बाद उभर आई घुटने की चोट ने दीपा को पेशेवर जिम्नास्टिक से दूर कर दिया था। अब वह विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन
Gymnast Dipa Karmakar recovers from knee injury will attend World Championship trials
भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियो ओलंपिक में पदक के मुहाने पर पहुंचकर चूकने के बावजूद इतिहास रचने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर घुटने की चोट को मात देकर तीन साल बाद वापसी करने जा रही हैं। 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में आपरेशन के बाद उभर आई घुटने की चोट ने दीपा को पेशेवर जिम्नास्टिक से दूर कर दिया था। वह टोक्यो ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भी नहीं उतरीं, लेकिन 28 साल की उम्र में दीपा एक बार फिर अपने को साबित करने के लिए बेकरार हैं। दीपा ने 14, 15 सिंतबर को दिल्ली में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में उतरने का फैसला लिया है। वह इस चैंपियनशिप के  लिए अपने कोच विश्वेशर नंदी के संरक्षण में अगरतला में तैयारियों में जुटी हैं। 

विज्ञापन

कोच नंदी ने नहीं हारने की हिम्मत

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर दुनिया की नजरों में आने वाली दीपा के मुताबिक  एशियाई खेलों में चोट उभरने के बाद वह इसे पूरी तरह ठीक करने में लग गईं। यह कठिन समय था, लेकिन उनके कोच नंदी ने उन्हें हिम्मत नहीं हारने दी। उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने कोच के साथ वापसी के लिए कमर कस ली। अब वह पूरी तरह फिट हैं। यही कारण है कि उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के जरिए भारतीय टीम में वापसी का लक्ष्य रखा है। वह ट्रायल में उतरेंगी और टीम में चयनित होने का प्रयास करेंगी। दीपा खुलासा करती हैं कि भले ही वह टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट नहीं उतरीं हों, लेकिन इस दौरान उन्होंने अगरतला अकादमी में लगातार अभ्यास जारी रखा है। यहां तक लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के आशीष भी उतरेंगे ट्रायल में

जिम्नास्टिक फेडरशन ऑफ इंडिया 18 अक्तूबर से जापान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए तीन पुरुष,  तीन महिला जिम्नास्टों की टीम भेजेगा। टीम के चयन को दिल्ली में ओपन ट्रायल होगा। जिसमें दीपा के अलावा एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता जिम्नास्ट प्रयागराज के आशीष कुमार, राकेश पात्रा, टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाली परणीति नायक, अरुणा रेड्डी के अलावा कई जिम्नास्ट भाग लेंगे। जीएफआई के महासचिव जी शांतिकुमार साफ करते हैं कि चैंपियनशिप के लिए जिम्नास्टों का आठ सितंबर से दिल्ली में राष्ट्रीय शिविर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed