{"_id":"5a28c1294f1c1ba12d8b6ec7","slug":"gurdeep-creates-three-national-records-in-iwf-championships-held-in-anaheim","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदीप सिंह ने आईडब्लूएफ चैंपियनशिप्स में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स बनाए","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गुरदीप सिंह ने आईडब्लूएफ चैंपियनशिप्स में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स बनाए
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
वेटलिफ्टिंग
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदीप सिंह ने अमेरिका के आनाहिम में संपन्न आईडब्लूएफ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में +105 किग्रा भार वर्ग में तीन नए सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स स्थापित किए।
विज्ञापन
सिंह ने 388 किग्रा भार वर्ग (172+216) में 13वांस्थान हासिल किया, लेकिन स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल लिफ्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।
स्नैच में उन्होंने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड (171 किग्रा) को सुधारते हुए 172 किग्रा भार उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 216 किग्रा भार उठाते हुए पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड सरबजीत सिंह के नाम था, जिन्होंने 215 किग्रा भार उठाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पांच नेशनल रिकॉर्ड के साथ विकास ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
विज्ञापन
टोटल लिफ्ट में भी गुरदीप ने 388 किग्रा भार उठाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सरबजीत सिंह के नाम ही दर्ज था। सरबजीत ने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 384 किग्रा भार उठाया था।
भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के महासचिव सहदेव यादव ने एक बयान में कहा, 'आईडब्लूएफ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स के दौरान 12 नए सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स बने, जो भारतीय एथलीटों द्वारा स्थापित की दुर्लभ उपलब्धि है।'