फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Grigor Dimitrov and Borna Coric Corona positive, tennis tournament in Zagreb, Croatia canceled

दिमित्रोव और कोरिक कोरोना पॉजिटिव, क्रोएिशया के जगरेब में चल रहा टेनिस टूर्नामेंट रद्द

Tue, 23 Jun 2020 09:18 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 23 Jun 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Grigor Dimitrov and Borna Coric Corona positive, tennis tournament in Zagreb, Croatia canceled
टेनिस - फोटो : ट्विटर

दुनिया के 19वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद क्रोएिशया के जगरेब में चल रहा प्रदर्शनी टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के दूसरे चरण के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को रूस के आंद्रे रूबलेव से खेलना था।

विज्ञापन


तीन बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बुल्गारिया के दिमित्रोव शीर्ष स्तर के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बताया है कि उनका परीक्षण कोरोना के लिए पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की। इसके बाद 33वें नंबर के कोरिक ने भी ट्विटर पर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोरिक और दिमित्रोव शनिवार को एक मैच में आमने-सामने हुए थे। दिमित्रोव ने कहा कि उन्होंने अपनी स्थिति इसलिए सार्वजनिक की क्योंकि वह चाहते हैं कि पिछले दिनों में जो भी उनके संपर्क में आया वह अपना परीक्षण करवाए। उन्होंने लिखा कि मेरे कारण जो भी नुकसान पहुंच सकता है उसके लिए मुझे खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच के कोच गोरान इवानिसेविच ने कहा कि दिमित्रोव की खबर चौंकाने वाली है और अब हर किसी को परीक्षण कराना होगा। वह पिछले सप्ताह एड्रिया टूर प्रदर्शनी टूर्नामेंट के सर्बियाई चरण का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन जोकोविच कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में खचाखच भरे स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसकी आलोचना भी हुई थी कि इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed