{"_id":"5ec41c458ebc3e90385476ee","slug":"great-sprinter-usain-bolt-becomes-father-for-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट बने पिता, घर आई नन्ही परी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट बने पिता, घर आई नन्ही परी
Tue, 19 May 2020 11:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 19 May 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट पहली बार पिता बन गए हैं। उनकी पार्टनर केसी बेनेट ने बेटी को जन्म दिया है। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने सोशल मीडिया पर बोल्ट को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
होलनेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारे महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट और केसी बेनेट को बेटी के जन्म पर बधाई।’ स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस जोड़े की बेटी का जन्म रविवार को हुआ। इसके अलावा अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
33 साल के बोल्ट ने मार्च में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि बेनेट बेटी को जन्म देने वाली हैं।
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) March 17, 2020
विज्ञापन
ओलंपिक गेम्स में आठ बार के गोल्ड मेडलिस्ट और 100 तथा 200 मीटर में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बोल्ट ने पुरुष फर्राटा दौड़ में एक दशक तक दबदबा बनाने के बाद 2017 में एथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था। बोल्ट ओलंपिक 2016 में लगातार तीन बार इन गेम्स में 100 और 200 मीटर का खिताब जीतने वाले एकमात्र पुरुष धावक बने थे।