फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Government should respect athletes says Mahavir Phogat

खिलाड़ियों का सम्मान करना भूल गई है हरियाणा सरकार: महावीर फोगाट

Mon, 07 Jan 2019 04:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 07 Jan 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
Government should respect athletes says Mahavir Phogat

कुश्ती कोच और जननायक जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के प्रधान महावीर फोगाट ने युवा निशानेबाज मनु भाकर पर हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। फोगाट ने कहा कि हाल में पुरस्कार राशि को लेकर उठे मामले में सारी गलती हरियाणा के खेल विभाग की है जबकि खेल मंत्री गुस्सा इस निशानेबाज पर निकाल रहे हैं।

विज्ञापन


मनु ने विज की ट्वीट का स्क्रीनशाट पोस्ट कर पुरस्कार राशि के प्रति खेल मंत्री को ध्यान दिलाया था। इसके बाद विज ने मनु से माफी की मांग की थी। फोगाट ने कहा, ‘हरियाणा सरकार ने बकायदा अधिसूचना जारी कर युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर इनामी राशि दो करोड़ रुपए करने की घोषणा की थी जिसके बाद मनु भाकर ने देश के लिए आईएसएसएफ कप 2018, राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते।‘
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हालांकि कुछ समय बाद ही सरकार ने दोबारा सूचना जारी कर इस इनामी राशि को घटाकर एक करोड़ रुपए कर दिया। नियम के अनुसार मनु को वही पुरस्कार राशि मिलनी चाहिए, जितने की उस समय घोषणा की गई थी, जब उसने पदक जीता। लेकिन राज्य सरकार की नियत इतनी खराब है कि वे शायद उसे बाद में जारी किए गए आदेशानुसार एक करोड़ रुपए देना चाहते हैं। खेल मंत्री ने तब ट्वीट कर मनु को दो करोड़ रुपए देने की घोषणा कर वाहवाही ली थी लेकिन अब उन्हें एक खिलाड़ी का सच्चाई भरा ट्वीट चुभ रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


फोगाट ने साथ ही कहा, ‘इससे भी ज्यादा अफसोसजनक बात यह है कि खिलाड़ियों से संवाद करने के लिए और उन्हें सरकार द्वारा घोषित सुविधाएं दिलवाने के लिए कोई अधिकारी जिम्मेदार नहीं है। मनु ने अपनी नाराजगी और आशंका ट्विटर के जरिए इसलिए जाहिर की क्योंकि उसे हरियाणा के खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ना इनामी राशि दे रहे थे ना सही जानकारी। अब सरकार ऐसे अधिकारियों पर सख्ती करने की बजाय मनु की आलोचना कर रही है।’ 


फोगाट ने कहा कि खेलों को लेकर मौजूदा राज्य सरकार सिर्फ दिखावा करती है कि वो उनके साथ है।

उन्होंने कहा, ‘जितना जोश और उत्साह सरकार के मंत्री पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दिखाते हैं, उतनी ही उन्हें खिलाड़ियों की मदद तब भी करनी चाहिए जब उन्हें अभ्यास छोड़कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed