फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   google dedicates his doodle to asian games 2018

गूगल डूडल में आज एशियन गेम्स, इस तरह पूरी दुनिया को मिला खेलों के लिए खास संदेश

Sat, 18 Aug 2018 12:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
google dedicates his doodle to asian games 2018

इंडोनेशिया में शनिवार से 18वें एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है। 2 सितंबर तक चलने वाले इस इवेंट की अगुवाई जर्काता और पालेमबांग शहर करेंगे। भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से उद्घाटन समारोह शुरू हो जाएगा। गूगल ने भी डूडल बनाकर एशियन गेम्स 2018 का जश्न मनाया है।

विज्ञापन

गूगल ने अपने डूडल के जरिए कई गेम्स इवेंट जिनमें वेटलिफ्टिंग, आर्चरी, तलवारबाजी जैसे कई खेल को दिखाया है। एशियन गेम्स को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ऑर्गनाइज करवाती है। यह गेम्स हर चार साल में आयोजित किए जाते हैं। ओलंपिक गेम्स के बाद दुनिया में यह दूसरा सबसे बड़ा मल्टी स्पोर्ट इवेंट है। इस साल 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

इससे पहले, 13 जुलाई 2018 को इंडोनेशिया एशियन गेम्स ऑर्गनाइजेशन कमिटी ने 18वें एशियाई खेलों के आधिकारिक म्यूजिक एलबम: एनर्जी ऑफ एशिया को रिलीज किया गया था। इस एलबम में कुल 13 गाने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से 34 खेलों में 572 एथलीट हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल में गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले 20 एथलीटों के नाम एशियाई खेल 2018 की सूची से नदारद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed