{"_id":"5cc73acdbdec22070e2bae58","slug":"gomathi-marimuthu-says-his-next-target-is-tokyo-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना: गोमती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मेरा लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना: गोमती
Mon, 29 Apr 2019 11:26 PM IST
Mukesh Jha
भाषा,चेन्नई
भाषा,चेन्नई
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोमती मारीमुथु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली तमिलनाडु की एथलीट गोमती मारीमुथु ने सोमवार को कहा कि उनका पूरा ध्यान 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर है।
विज्ञापन
30 वर्षीय गोमती ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में दो मिनट 02.70 सेकेंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को सोने का तमगा दिलाया था। राज्य के तिरूचिरापल्लि के निकट गांव में रहने वाली इस धाविका का अगला लक्ष्य विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने का है।
विज्ञापन
बेंगलुरु में आयकर विभाग की कर्मचारी गोमती ने तिरूचिरापल्लि से फोन पर पीटीआई से कहा, 'मेरा अगला लक्ष्य इस साल के आखिर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने का है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं ओलंपिक में भाग लेना चाहती हूं और इसकी तैयारी कर रही हूं। अब ज्यादा लोग और सरकार मेरा समर्थन कर रहे है। मैं तोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हूं।'
खेतीहर मजदूर (दिवंगत मारीमुथु) की बेटी ने कहा कि विगत वर्षों में अगर वह चोटिल नहीं होती और उन्हें पहले से समर्थन मिला होता तो वह और अच्छा कर सकती थी। उन्होंने कहा, 'इस प्रदर्शन से पहले मुझे कोई नहीं जानता था, अब हर कोई मुझे जानता है। तमिलनाडु सरकार सहित मुझे कई जगहों से मदद मिल रही है। चोट के कारण अगर मेरे कुछ साल खराब नहीं होते मुझे पहले से समर्थन मिला होता तो मेरा प्रदर्शन और भी अच्छा हो सकता था।'