{"_id":"60e517298ebc3e9e7f6f92a3","slug":"golfer-udayan-mane-also-got-ticket-for-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फर उदयन माने को भी मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोल्फर उदयन माने को भी मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट
Wed, 07 Jul 2021 08:23 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:23 AM IST
सार
- विश्व रैंकिंग में 356वें लेकिन भारतीय गोल्फरों में दूसरे स्थान पर हैं उदयन माने
- आईजीएफ वेबसाइट पर जारी की गई ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग में 60वां स्थान मिला
विज्ञापन
गोल्फर उदयन माने
- फोटो : twitter@KirenRijiju
विस्तार
उदयन माने ने मंगलवार को अपने पहले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक तौर पर जगह बनाई। वह अनिर्बान लाहिड़ी के बाद 23 जुलाई से होने वाले खेलों में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय गोल्फर होंगे।
विज्ञापन
तीस वर्षीय माने अभी विश्व रैंकिंग में 356वें लेकिन भारतीय गोल्फरों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो के 24 जून को खेलों से हट जाने के बाद ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल किया था। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) वेबसाइट पर जारी की गई ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग में माने को 60वां स्थान मिला है। माने ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
पीजीटीआई में 2020-21 के शानदार सत्र के बाद मुझे लगा था कि मैंने ओलंपिक में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर दी है लेकिन इस साल भारत में लॉकडाउन के कारण मेरे दिमाग में संदेह पैदा हो गया कि क्या मैं ओलंपिक टिकट हासिल कर पाऊंगा।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी मार्च में दिल्ली-एनसीआर ओपन के अंतिम होल की याद है। मैंने आखिरी होल में बर्डी बनाई और जीत दर्ज करने में सफल रहा तथा उन अंकों से मुझे ओलंपिक टीम में जगह बनाने में मदद मिली। ’