फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Goldmoney asian rapid champions chess tour event, four star player will be participate 

गोल्डमनी एशियन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट: भारत के लिए गोल्ड जीतने का सुनहरा मौका, चार स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे 

Sat, 19 Jun 2021 07:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 19 Jun 2021 07:05 PM IST
सार

  • वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन का सामना करने के लिए तैयार चार स्टार खिलाड़ी
  • चेन्नई के युवा खिलाड़ी गुकेश डी पर होंगी सबकी निगाहें
  • टूर की पहली महिला खिलाड़ी होंगी चीन की होउ यिफान
  • मेल्टवॉटर चैंपियन शतरंज टूर ऑनलाइन शतरंज का शीर्ष स्तर है

विज्ञापन
Goldmoney asian rapid champions chess tour event, four star player will be participate 
गोल्डमनी एशियन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत अगले मेल्टवॉटर चैंपियंस शतरंज टूर इवेंट में अपना दबदबा बनाने को तैयार है। इस इवेंट में चार बेहतरीन युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। गोल्डमनी एशियन रैपिड में 100,000 डॉलर (लगभग 74 लाख) की पुरस्कार राशि होगी। यह प्ले मैग्नस ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन शतरंज के प्रतिष्ठित एटीपी-स्टाइल सीजन का सातवां चरण है। ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती और अधिबान भास्करन के साथ-साथ भारत के दो सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी गुकेश डी और अर्जुन एरिगैसी, इन सभी ने क्वालीफाई किया है या उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत के चार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाना गर्व की बात है क्योंकि अब तक इस टूर पर किसी भी अन्य देश के इतने खिलाड़ियों को आमंत्रित नहीं किया गया है। गोल्डमनी एशियन रैपिड एक 16-खिलाड़ियों की ऑनलाइन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता है जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी और यह प्रतियोगिता नौ दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन


विश्व चैंपियन और वर्तमान टूर लीडर मैग्नस कार्लसन और शीर्ष एशियाई प्रतिभाएं अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। लेकिन सभी की निगाहें चेन्नई के 15 साल के गुकेश डी पर होंगी, जिन्होंने हाल ही में गेलफैंड चैलेंज टूर्नामेंट जीतने के बाद क्वालीफाई किया था। वे पहली बार मेल्टवाटर चैंपियंस शतरंज टूर के रैपिड शतरंज फॉर्मेट में कार्लसन से मुकाबला करेंगे। नासिक में जन्मे विदित गुजराती, भारत के नंबर 3 खिलाड़ी हैं और भारतीय शतरंज पसंद करने वालों के बीच इनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 साल के एरिगैसी भी टॉप लेवल पर कामयाबी हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे और भास्करन अपनी आक्रामक शैली का प्रदर्शन करना चाहेंगे जिसके कारण उन्हें 'द बीस्ट' का उपनाम दिया गया है। इसके अलावा दुनिया की नंबर 1 महिला खिलाड़ी, चीन की होउ यिफान टूर में हिस्सा लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी और सालेह सलेम यूएई के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। टूर्नामेंट की थीम 'शतरंज के सुनहरे पल' होगी। गोल्डमनी के सीईओ रॉय सेबबाग ने बताया कि 'शतरंज बहुत ही शानदार खेल है जो इंसान में पाई जाने वाली स्किल्स, इच्छा और अक्लमंदी को व्यक्त करता है। यह खेल सैंकड़ों साल से खेला जाता रहा है और अपनी अमिट विरासत और परंपरा को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।   

अभी तक, टूर ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर 90 मिलियन लाइव ब्रॉडकास्ट व्यूज और प्रोफेशनल शतरंज टूर्नामेंट के लिए रिकॉर्ड तोड़ 283K पीक व्यूअरशिप हासिल किए हैं। गोल्डमनी एशियन रैपिड का सीधा प्रसारण नार्वेजियन टीवी स्टेशन टीवी 2 पर किया जाएगा और कई भाषाओँ में कॉमेंट्री के साथ chess24 india के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीमिंग की जाएगी। 60 देशों में Eurosport ऐप पर हाईलाइट भी उपलब्ध होगी। एशिया में खिलाड़ियों को समायोजित करने के लिए मैच 13:00 CEST के नए समय पर शुरू होगा। सभी मैच Chess24.com playzone पर खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed