{"_id":"57a17a7a4f1c1bf7702b99a3","slug":"goldman-sachs-predicts-india-to-win-8-medals-in-rio-olympics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियो के लिए बड़ी भविष्यवाणी, भारत जीतेगा ज्यादा मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रियो के लिए बड़ी भविष्यवाणी, भारत जीतेगा ज्यादा मेडल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
रियो ओलंपिक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के बड़े आयोजनों के दौरान सिर्फ सट्टा बाजार ही नहीं, बल्कि भविष्यवाणियों का बाजार भी काफी गर्माया रहता है। कुछ भविष्यवाणियां तर्क के आधार पर होतीं और कुछ में कई तर्क नहीं होता।
इस बार रियो ओलंपिक खेलों को लेकर तमाम तरह की अटकलें सामने आ रहीं हैं। इसी सिलसिले में विश्व विख्यात फाइनेंशियल फर्म गोल्डमैन सैश ने अपने सर्वे में दावा किया है कि भारत इस बार 8 मेडल जीतेगा। इसमें से एक गोल्ड भी होगा।
2012 में गोल्डमैन सैश ने अपने सर्वे के बाद भविष्यवाणी की थी कि भारत 5 पदक जीतेगा, जिसमें एक गोल्ड होगा। हालांकि लंदन ओलंपिक में भारत 6 पदक जीते थे, जो सैश के दावे से एक ज्यादा ही है। मगर इसमें 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल थे।

दूसरी संस्था ने भी किया था दावा, काफी कम दिए थे पदक
रियो ओलंपिक 2016
- फोटो : Getty
हाल ही में असोसिएटिड प्रेस ने भी अपना सर्वे जारी किया था, जिसमें भारत को सिर्फ दो पदक मिलने की संभावना जताई गई थी। उस सर्वे में रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज और जीतू राय को 50 मीटर पिस्टल शूटिंग में सिल्वर मेडल मिलने की बात थी।
हालांकि गोल्डमैन सैश ने अपने सर्वे में यह नहीं बताया कि किस खिलाड़ी को कौनसा पदक मिलेगा। भारत इस बार 119 खिलाड़ी रियो ओलंपिक में भेजेगा, जो भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दस्ता होगा।
हालांकि गोल्डमैन सैश ने अपने सर्वे में यह नहीं बताया कि किस खिलाड़ी को कौनसा पदक मिलेगा। भारत इस बार 119 खिलाड़ी रियो ओलंपिक में भेजेगा, जो भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दस्ता होगा।
रियो ओलंपिक
- फोटो : getty
इस फर्म के सर्वे पर यकीन किया जाए तो अमेरिका और चीन इस बार पदक तालिका में टॉप पर काबिज होंगे। रियो में भारत को 8 पदक मिलने की उम्मीद है, जबकि भारत इस बार अपनी पदक संख्या को दहाई के आंकड़े में ले जाना चाहेगा।
गोल्डमैन के सर्वे में अमेरिका और चीन को क्रमश: 106 और 89 पदक मिलने की संभावना जताई है। अमेरिका 45 गोल्ड और चीन 36 गोल्ड के साथ पहले और दूसरे पायदान पर रहेंगे।
सबसे बुरा हाल रूस का बताया है, जिसे शायद ही कोई पदक मिले। डोपिंग के चलते ज्यादातर रूसी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है।