फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Golden girl Hima Das raised voice against liquor vends in her village

हिमा दास: गांव को शराब मुक्त बनाने वाली 'गोल्डन गर्ल', बुलंद इरादे देख लोग कहने लगे 'धिंग एक्सप्रेस'

Sat, 14 Jul 2018 12:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Golden girl Hima Das raised voice against liquor vends in her village
हिमा दास

असम की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास ने फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में इतिहास रच दिया है। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है।

विज्ञापन


उनसे पहले भारत की कोई महिला खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीत सकी थी। हिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की। बता दें कि हिमा दास असम के नौगांव जिले के धिंग गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता चावल की खेती करने वाले एक साधारण से किसान हैं।
विज्ञापन


एक कमजोर परिवार से होने के बाद भी इस एथलीट में साहस की कोई कमी नहीं है। हिमा दास न सिर्फ देश की गोल्डन गर्ल हैं बल्कि अपने इलाके में वह किसी हीरो से कम नहीं है। रेसिंग ट्रैक पर सिर्फ दो साल पहले उतरने वाली हिमा दास को उनके गांव वाले 'धिंग एक्सप्रेस' के नाम से बुलाते हैं। इसके पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल हिमा सामाजिक रूप से भी बेहद जागरुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Golden girl Hima Das raised voice against liquor vends in her village
hima das

देश के लिए गोल्ड जीतने वाली इस होनहार एथलीट ने अपने गांव को शराब मुक्त कराने के लिए बड़े पैमान पर मोर्चा खोला था। अपने इस अभियान में उन्हें सफलता भी मिली। इतना ही नहीं, आस-पास के लोगों का कहना है कि हिमा गैर-कानूनी चीजों पर भी अपनी आवाज बुलंद करने से कभी नहीं कतराती।

इसी वजह से गांव के लोग इन्हें 'धिंग एक्सप्रेस' कहकर बुलाते हैं। हिमा के कोच निपोन ने बताया कि शुरुआत में हिमा फुटबॉल खेला करता थीं। कोच निपोन ने जब हिमा को मैदान पर फुटबॉल खेलते देखा तो उन्होंने ही हिमा को एथलीट जगत में भाग्य आजमाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed