फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Goldberg will be inducted in wwe hall of fame 2018

फैंस के चहेते 'गोल्डबर्ग' को मिलेगा बड़ा सम्मान, WWE हॉल ऑफ फेम में होंगे शामिल

Tue, 16 Jan 2018 05:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Goldberg will be inducted in wwe hall of fame 2018
गोल्डबर्ग - फोटो : File
WWE ने मंगलवार को घोषणा की है कि गोल्डबर्ग को इस साल WWE हॉल ऑफ फेम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रेस्लिंग की दुनिया में जितनी तेजी से गोल्डबर्ग सुपरस्टार के तौर पर उभरे, उतना शायद कोई और दूसरा रेस्लर रहा होगा। 
विज्ञापन


गोल्डबर्ग ने रेस्लिंग की दुनिया में अपना पहला मैच सितंबर 1997 में खेला था और अपने करियर में खेली पहली सभी 173 फाइट  उन्होंने जीती। गोल्डबर्ग अपने करियर में WCW चैंपियनशिप, WCW यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप और WCW टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


WCW में अपनी जीत का परचम लहराने के बाद 2003 में उन्होंने WWE में डेब्यू किया। सिर्फ एक साल के छोटे से करियर में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। इसके बाद उन्होंने 2004 में रिंग से कुछ कारणों की वजह से दूरी बना ली। लेकिन जब 12 साल बाद 2016 में उनकी वापसी सर्वाइवर सीरीज में ब्रॉक लेसनर के खिलाफ हुई तो इस फाइट में उन्होंने लेसनर को 2 मिनट से भी कम समय में हारकर सबको चौंका दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


WWE के कार्यकारी उपाध्यक्ष पॉल लेवेस्क ने गोल्डबर्ग को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित करने की घोषणा करते हुए कहा कि वो एक खास एथेलिट, इंसान और स्पोर्ट्स इंटरटेनर हैं। इस सम्मान के लिए वो एकदम उपयुक्त फाइटर हैं।  
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed