{"_id":"5992c70d4f1c1b196d8b45db","slug":"goa-is-not-ready-for-organizing-national-games-this-year-says-ioa","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOA ने कहा-इस साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है गोवा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
IOA ने कहा-इस साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है गोवा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 15 Aug 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ :आईओए: ने आज कहा कि उसे नहीं लगता कि गोवा इस साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिये तैयार है। आईओए के राष्ट्रीय खेल सलाहकार आनंदेश्वर पांडे यहां इस साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिये गोवा की तैयारियों का मुआयना करने पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य खुद हालातों का जायजा लेना था।
विज्ञापन
पांडे ने राष्ट्रीय खेलों के लिये नयी बनायी गयी सुविधाओं का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘इस दौरे का उद्देश्य गोवा की तैयारियों को देखना था क्योंकि खेल इतनी बार स्थगित किये जा चुके हैं। आईओए और यहां तक कि अन्य राज्य भी मानते हैं कि गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी नहीं कर सकेगा। गोवा ओलंपिक संघ हर बार झूठ बोलता कि गोवा इनकी मेजबानी के लिये तैयार है लेकिन वे इसके लिये तैयार नहीं थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस समय, आईओए को नहीं लगता कि गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर सकता है। बल्कि कई राज्यों ने एक साल के अंदर इनकी मेजबानी की इच्छा व्यक्त की है।’’
विज्ञापन