{"_id":"5d2cc4e98ebc3e6cd05ab172","slug":"ghana-guyana-and-pakistan-out-from-commonwealth-table-tennis-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान, घाना और गयाना राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप से हटे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पाकिस्तान, घाना और गयाना राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप से हटे
Tue, 16 Jul 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान, घाना और गयाना सोमवार को 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप से हट गए। इसके बाद चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या अब घटकर 12 रह गई है। टूर्नामेंट में अब आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, साइप्रस, इंग्लैंड, मलेशिया, भारत, श्रीलंका, नाईजीरिया, स्काटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और वेल्स की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
घाना और गयाना की टीमों को अपने देश की सरकार की स्वीकृति नहीं मिली जबकि पाकिस्तान वीजा मुद्दों के कारण टूर्नामेंट से हट गया। इन टीमों के हटने से प्रतियोगिता की चमक कुछ फीकी हो गई है।शुरुआत में इस प्रतियोगिता में 17 टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन सरकार से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण युगांडा और जर्सी की टीमें चैंपियनशिप से हट गई थीं।
विज्ञापन