फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Gaurav Solanki enters quarterfinals of Bosphorus Boxing Tournament

बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट: स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Wed, 17 Mar 2021 06:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Mar 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Solanki enters quarterfinals of Bosphorus Boxing Tournament
गौरव सोलंकी - फोटो : social media

कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गौरव सोलंकी (57 किग्रा) ने पहले दौर में आसान जीत के साथ तुर्की के इस्तांबुल के चल रहे बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सोलंकी ने कजाखस्तान के अरापोव एडोस के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाते हुए 5-0 की जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सोनिया लाठेर ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। हरियाणा की इस मुक्केबाज ने महिला 57 किग्रा वर्ग के पहले दौर में अर्जेन्टीना की रोसोरियो मिलोग्रोस को 5-0 से हराया। दूसरे दौर में सानिया की भिड़ंत स्थानीय दावेदार सुरमेनेली तुगसेनाज से होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता नमन तंवर को पुरुष 91 किग्रा वर्ग में तुर्की के बाकी याल्सिन मोहम्मद के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि केएल प्रसाद को 52 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के अब्दिकादिर दामिर ने 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयाग चव्हाण को पुरुष 75 किग्रा में अजरबेजान के साहसुवारली करमन जबकि पूजा को महिला 75 किग्रा वर्ग में रूस की शामोनोवा अनस्तासिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल छह और मुक्केबाज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा), दुर्योधन नेगी (69 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा) और किशन शर्मा (+91 किग्रा) पुरुष वर्ग जबकि निकहत जरीन (51 किग्रा) और प्रवीण (60 किग्रा) महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।


भारत की आठ पुरुष और पांच महिला मुक्केबाजों की 13 सदस्यीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है जिसका आयोजन 15-21 मार्च तक होगा। टूर्नामेंट में रूस, अर्जेंटीना और कजाखस्तान जैसे देशों के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed