फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   gaurav solanki and manish kaushik qualified for next level in commonwealth games 2018

CWG 2018: मुक्केबाज गौरव सोलंकी-मनीष कौशिक अंतिम आठ में, तैराक श्रीहरि नटराज हुए बाहर

Mon, 09 Apr 2018 11:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
gaurav solanki and manish kaushik qualified for next level in commonwealth games 2018
commonwealth games

मुक्केबाजों ने भी रिंग में अपना विजय अभियान जारी रखा है। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे गौरव सौलंकी (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (60 किग्रा) अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। सोलंकी ने घाना के अकिमोस अनाग को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से और कौशिक ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के माइकल अलेक्जेंडर को 4-0 से पराजित किया।

विज्ञापन


अगले दौर में सोलंकी को पापुआ न्यू गिनी के चर्ल्स कीमा से, जबकि कौशिक को इंग्लैंड के यूरोपियन चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कालुम फ्रेंच की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच भारत के लिए मुक्केबाजी में इन खेलों का पहला पदक तय कर चुकी हैं। वह मंगलवार को रिंग में उतरेंगी।  
विज्ञापन


 200 मीटर बैकस्ट्रोक में बाहर श्रीहरि नटराज
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा की हीट में बाहर हो गए। श्रीहरि ने सात प्रतिस्पर्धियों के बीच छठे स्थान पर रहते हुए दो मिनट 4.75 सेकंड का समय निकाला। वह हीट-2 में अव्वल रहे दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन बिनेडेल (1:57.92) से 6.83 सेकंड पीछे रहे। बिनडेल सभी तीन हीट में ओवरऑल शीर्ष स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed