{"_id":"59fac4fa4f1c1bc1678b8b70","slug":"gagan-narang-wins-silver-in-commonwealth-shooting-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप: गगन नारंग ने सिल्वर मेडल पर साधा निशाना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप: गगन नारंग ने सिल्वर मेडल पर साधा निशाना
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
गगन नारंग
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2012 ओलंपिक के ब्रोंज मेडलिस्ट गगन नारंग ने गुरुवार को गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप्स के पुरुष वर्ग के 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। एक अन्य भारतीय स्वप्निल सुरेश कुसाले ने भी इसी स्पर्धा में ब्रोंज मेडल जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया के डान सैम्पसन ने गोल्ड पर परफेक्ट निशाना साधा।
विज्ञापन
महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल इवेंट में भारत की स्नुराज सिंह ने ब्रोंज मेडल जीता जबकि मेजबान देश की एल यौम्लेउसके और ई गालियाबोविच ने क्रमशः गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते।
विज्ञापन
पढ़ेंः- भारतीय शूटर हिना के बाद पूजा घाटकर ने भी दिलाया देश को स्वर्ण पदक
विज्ञापन
भारत के पिस्टल शूटर्स ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में क्लीन स्वीप किया। भारतीय निशानेबाजों शाहजर रिजवी, ओमकार सिंह और जीतू राय ने क्रमशः गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया। वहीं महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में पूजा घाटकर ने गोल्ड जबकि हमवतन अंजुम मौदगिल ने सिल्वर मेडल जीता।