{"_id":"5ca7ad28bdec2214130e70fd","slug":"g-sathiyan-win-and-manika-batra-and-sharath-kamal-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियान जीते, मनिका और शरत पहले ही दौर में हुए बाहर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साथियान जीते, मनिका और शरत पहले ही दौर में हुए बाहर
Sat, 06 Apr 2019 01:01 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
साथियान
टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियन कप के प्रारंभिक दौर के तीन में से एक मैच जीतकर अगले दौर में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय रहे। शरत कमल और मनिका बत्रा हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
हाल ही में ओमन ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले दुनिया के 28वें नंबर के खिलाड़ी साथियान ने ग्रुप सी में चीनी ताइपे के चुआंग चिह-युआन को 11-5,11-4, 11-8 से पराजित कर तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें दो मुकाबलों में हार मिली अब साथियान का सामना कजाखस्तान के किरिल से होगा। दिग्गज शरत और मनिका तीन मुकाबलों में से कोई भी नहीं जीत पाए।
विज्ञापन