{"_id":"66156c7ce1513f2aea0e363b","slug":"frustrated-cristiano-ronaldo-elbows-opponent-player-in-saudi-super-cup-match-against-al-hilal-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Super Cup: मैच के दौरान रोनाल्डो ने खोया आपा, विरोधी खिलाड़ी को मारी कोहनी, रेफरी को दिखाया पंच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Saudi Super Cup: मैच के दौरान रोनाल्डो ने खोया आपा, विरोधी खिलाड़ी को मारी कोहनी, रेफरी को दिखाया पंच
Tue, 09 Apr 2024 09:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:58 PM IST
सार
रोनाल्डो की टीम अल नासर की स्थिति अल हिलाल के खिलाफ अच्छी नहीं थी। टीम को इस मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। अल नासर के लिए सादियो माने ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। रोनाल्डो सऊदी सुपर कप के मुकाबले में अल हिलाल के खिलाफ अपनी टीम अल नासर की हार के दौरान अपना आपा खो बैठे। उन्होंने ना सिर्फ विरोधी टीम के खिलाड़ी को कोहनी मारी, बल्कि मैच रेफरी को पंच मारने की कोशिश भी की। उनकी इस हरकत के कारण उन पर प्रतिबंध भी लग सकता है।
रोनाल्डो को मिला रेड कार्ड
रोनाल्डो की टीम अल नासर की स्थिति अल हिलाल के खिलाफ अच्छी नहीं थी। टीम को इस मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। अल नासर के लिए सादियो माने ने एकमात्र गोल किया। रोनाल्डो इससे काफी निराश थे और मैच के दौरान उन्होंने गुस्से में विरोधी खिलाड़ी को कोहनी मार दी। उनकी इस हरकत के लिए मैच रेफरी ने तुरंत रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाया। यह पहली बार था जब रोनाल्डो को सऊदी अरब में रेड कार्ड मिला। रोनाल्डो खुद को रेड कार्ड मिलने से नाराज हुए और उन्हें मैच रेफरी को पंच मारने की कोशिश, लेकिन हाथ पीछे खींच लिया।
विज्ञापन
क्यों हुआ विवाद?
मैच के अंतिम क्षणों में जब अल नासर की टीम बराबरी करने की कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन टीम को इसमें सफलता नहीं मिल पा रही थी। मैच के 86वें मिनट में रोनाल्डो ने अल हिलाल के डिफेंडर अली अल बुलाही को कोहनी मार दी जिससे विवाद बढ़ गया। रोनाल्डो की इस हरकत पर अल हिलाल के खिलाड़ियों ने रेफरी से कार्रवाई करने की अपील की। 39 साल का यह दिग्गज खिलाड़ी रेफरी का मजाक उड़ाते भी नजर आया। माना जा रहा है कि इसके लिए रोनाल्डो पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
सऊदी प्रो लीग में रोनाल्डो ने किए हैं सर्वाधिक गोल
रीयल मैड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेल चुके रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस लीग में 29 गोल किए हैं। अल हिलाल के एलेक्सांद्र मित्रोविच रोनाल्डो से सात गोल पीछे हैं।
अल नासर के अहम खिलाड़ी हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो अपनी टीम अल नासर के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। वह अब तक टीम के लिए 37 मैचों में 36 गोल कर चुके हैं और 12 बार गोल करने में सहायता की है। यह रोनाल्डो के करियर में 12वीं बार था जब उन्हें मैच में रेड कार्ड मिला है।

Ronaldo tried to punch the referee after he was showed a red card 😳pic.twitter.com/XlIWDjqcWq
— Stop That Messi (@stopthatmessiii) April 8, 2024
विज्ञापन
क्यों हुआ विवाद?
मैच के अंतिम क्षणों में जब अल नासर की टीम बराबरी करने की कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन टीम को इसमें सफलता नहीं मिल पा रही थी। मैच के 86वें मिनट में रोनाल्डो ने अल हिलाल के डिफेंडर अली अल बुलाही को कोहनी मार दी जिससे विवाद बढ़ गया। रोनाल्डो की इस हरकत पर अल हिलाल के खिलाड़ियों ने रेफरी से कार्रवाई करने की अपील की। 39 साल का यह दिग्गज खिलाड़ी रेफरी का मजाक उड़ाते भी नजर आया। माना जा रहा है कि इसके लिए रोनाल्डो पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
What happened to Ronaldo ? 😭😭😭pic.twitter.com/Qu06wFJL4q
— REECY (@UTDReecy) April 9, 2024