{"_id":"67f8988c857280cd870eaa46","slug":"free-style-chess-tournament-erigaisi-lost-to-nakamura-carlsen-reached-semi-finals-gukesh-praggnanandhaa-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Free Style Chess Tournament: नाकामुरा से हारे एरिगेसी, कार्लसन सेमीफाइनल में, गुकेश-प्रज्ञानंद इस स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Free Style Chess Tournament: नाकामुरा से हारे एरिगेसी, कार्लसन सेमीफाइनल में, गुकेश-प्रज्ञानंद इस स्थान पर
Fri, 11 Apr 2025 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Apr 2025 09:50 AM IST
सार
अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रूस के इयान नेपोमनियाचची ने विंसेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेला जिससे मैच टाई-ब्रेक में चला गया। अब दोनों खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश और प्रज्ञानंद
- फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विस्तार
ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी कड़ी चुनौती पेश करने के बाद हिकारू नाकामुरा से हार गए जिससे अमेरिकी खिलाड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया।
नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को अगले चरण में पहुंचने के लिए उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ ड्रॉ की जरूरत थी और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने ऐसा ही किया। उन्होंने अमेरिका के फैबियानो कारुआना के साथ अंतिम-चार में प्रवेश किया। कारुआना ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को मात दी।
अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रूस के इयान नेपोमनियाचची ने विंसेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेला जिससे मैच टाई-ब्रेक में चला गया। अब दोनों खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन
वहीं नौंवे से 12वें स्थान के मुकाबले के लिए विश्व चैंपियन डी गुकेश और विदित गुजराती ने अपनी बाजियां ड्रॉ कराईं। गुकेश ने हंगरी के रिचर्ड रैपर्ट और गुजराती ने हमवतन आर प्रज्ञानंद से ड्रॉ खेला। अब अंतिम दो स्थान के लिए भिड़ंत होगी। प्रज्ञानंद का सामना नौवें स्थान के लिए रैपर्ट से होगा।