फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Freak injury forces Sonam Malik to pull out of Rome event, Deepak Punia, Ravi Dahiya also out

युवा महिला पहलवान सोनम चोट के कारण रोम प्रतियोगिता से हटीं, दीपक-रवि दहिया भी बाहर

Wed, 03 Mar 2021 10:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Freak injury forces Sonam Malik to pull out of Rome event, Deepak Punia, Ravi Dahiya also out
सोनम मलिक - फोटो : social media

साक्षी मलिक के साथ ट्रेनिंग के दौरान सिर में चोट लगने से युवा महिला पहलवान सोनम मलिक रोम में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई जबकि टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके दीपक पूनिया और रवि दाहिया भी विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट से हट गए।

विज्ञापन


भारतीय टीम आज रोम के लिए हुई रवाना
दरअसल, भारतीय टीम आज रोम के लिए रवाना हुई जहां गुरुवार को ग्रीको रोमन मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट जैसे देश के शीर्ष पहलवान इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। ट्रायल में साक्षी को हराकर 62 किग्रा वर्ग के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाली सोनम पिछले हफ्ते लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर के दौरान 2016 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता के साथ ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन


सोनम के सिर में पांच टांके
सोनम ने यह महसूस ही नहीं किया कि वह चोटिल हो गई हैं और जब उनके सिर से खून मैट पर गिरने लगा तो दोनों पहलवानों को अहसास हुआ कि कुछ गलत हुआ है। सोनम के निजी कोच अजमेर मलिक ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'यह किसी की गलती नहीं थी। कुश्ती में ऐसा होता है। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। आप कोई अंक नहीं गंवाना चाहते और अपना सब कुछ झोंक देते हो। इस लम्हे के दौरान चोट लग सकती है।' उन्होंने कहा, 'उसके सिर में पांच टांके आए हैं। इसके बाद हम उसे वापस ले आए और एक स्थानीय डॉक्टर ने सोमवार को उसकी जांच की। डॉक्टर ने कहा कि घाव नहीं भरा है और टांके नहीं हटाए जा सकते इसलिए उसे टूर्नामेंट से हटना पड़ा। वह दर्द और चोट के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दहिया और दीपक पूनिया भी बाहर

Freak injury forces Sonam Malik to pull out of Rome event, Deepak Punia, Ravi Dahiya also out
रवि दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कारण ब्रेक के बाद हो रहे पहले टूर्नामेंट में रवि दहिया (57 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा) और जितेंदर किन्हा (74 किग्रा) भी हिस्सा नहीं लेंगे। दो हफ्ते पहले सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर के दौरान रवि के बायें घुटने में चोट लगी जबकि माना जा रहा है कि दीपक को डेंगू या टाइफाइड हुआ है।

रवि के घुटने में सूजन
टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले तीन पुरुष पहलवानों में से एक रवि ने कहा, 'मेरे घुटने में अब भी सूजन है। मैं इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहा था लेकिन क्या कर सकते हैं। सूजन काफी कम हुई है लेकिन घुटना प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिहाज से अच्छी स्थिति में नहीं है।'

दीपक को बुखार
नूर सुल्तान में 2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले दीपक ने कहा कि बुखार के कारण उनकी योजनाओं को धक्का लगा। उन्होंने कहा, 'एक हफ्ते से मुझे बुखार है। यह कोविड नहीं है। कल मैंने परीक्षण कराया और रिपोर्ट का इंतजार है। यह डेंगू या टाइफाइड हो सकता है। काफी कमजोरी है और मैंने पिछले कुछ समय से ट्रेनिंग नहीं की है।' नरसिंह पंचम यादव और संदीप मान के साथ 74 किग्रा वर्ग के लिए चुने गए जितेंदर कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए। भारत ने टूर्नामेंट के लिए 34 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed