फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Four tennis players including Sania Mirza, Bopanna included in TOPS core group

Target Olympic Podium Scheme: टॉप्स के कोर समूह में शामिल हुए सानिया और बोपन्ना सहित चार टेनिस खिलाड़ी

Thu, 03 Feb 2022 10:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Feb 2022 10:46 PM IST
सार

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ियों सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, अंकिता रैना और रामकुमार रामनाथन को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के अंतर्गत कोर समूह के खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इन सभी को गुरुवार को इस साल होने वाले हांगझू एशियाई खेलों तक के लिए इस योजना से जोड़ा गया। 
 

विज्ञापन
Four tennis players including Sania Mirza, Bopanna included in TOPS core group
रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ियों सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, अंकिता रैना और रामकुमार रामनाथन को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के अंतर्गत कोर समूह के खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इन सभी को गुरुवार को इस साल होने वाले हांगझू एशियाई खेलों तक के लिए इस योजना से जोड़ा गया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) से आग्रह मिलने के बाद इन चारों खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ (एमओसी) की बैठक में  टॉप्स में शामिल करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा एमओसी ने किशोर तीरंदाज मंजीरी अलोने को ‘रिकर्व बो सेट’ खरीदने के लिए तीन लाख 62 हजार रुपये के अनुदान की स्वीकृति दी। मंजीरी ने पिछले साल अगस्त में पोलैंड के वारक्लॉ में 2021 विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


एमओसी ने टोक्यो में पैरालंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक जीतने वाले पैरा पिस्टल निशानेबाज सिंहराज अधाना के डॉ। कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 10 फरवरी से 25 मार्च तक रहने और ट्रेनिंग के लिए चार लाख 31 हजार रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसमें 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धाओं के लिए कारतूस पर दो लाख 26 हजार रुपये का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की ओर से जारी बयान के अनुसार मनीष नरवाल के साथ तुगलकाबाद रेंज में मौजूद कोच जेपी नौटियाल को अधाना की सहायता के लिए 10 अतिरिक्त दिन रुकने को कहा गया है।


स्कीट निशानेबाज गुरजीत सिंह के कारतूस और क्ले टारगेट के लिए दो लाख 68 हजार रुपये के प्रस्ताव के अलावा किशोर एयर राइफल निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल के एक लाख तीन हजार रुपये के उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed